कोरोना के मामले में देश तीसरे स्थान पर जरूर, लेकिन विश्व की तुलना में स्थिति बेहतर - डॉ हर्षवर्धन
कोरोना के मामले में देश तीसरे स्थान पर जरूर, लेकिन विश्व की तुलना में स्थिति बेहतर - डॉ हर्षवर्धन
Share:

नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने लोगों को न घबराने की सलाह दी है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हम टीवी पर देखते हैं कि भारत, विश्व के सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस बात से कई लोग परेशान हैं, किन्तु हमें इसे सही परिप्रेक्ष्य में देखना जरुरी है। डॉ हर्षवर्धन कहते हैं कि हम विश्व में दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं। हमारे देश में कोरोना मरीजों की संख्या का औसत विश्व के संक्रमितों की दर से बहुत कम है। बता दें कि आज स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के नेतृत्व में कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में GoM की मीटिंग हुई।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि, भारत कोरोना मरीजों के मामले में दुनिया का तीसरा देश अवश्य बन गया है, किन्तु यदि दुनिया की तुलना में देखा जाए तो हमारे यहां संक्रमितों की दर बहुत कम है। हमारे यहां प्रति मिलियन 538 कोरोना के केस हैं, जबकि दुनिया का औसत 1,453 है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने आगे कहा कि, विशेषज्ञों ने दोहराया है कि भारत में महामारी का कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है। कुछ ऐसे इलाके हैं जहां ट्रांसमिशन अधिक है, किन्तु देश में कोरोना वायरस का कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है।

आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना के कुल 7,67,296 मामले हो गए हैं। इसमें से 2,69,789 सक्रीय मामले हैं जबकि 4,76,378 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी से देश में अब तक 21,129 लोगों की जान गई है। जबकि बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,879 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं और 487 लोगों की मौत हुई है।

इस तारीख तक आधार कार्ड से लिंक करा लें अपना पैन कार्ड, नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना

फेसबुक ने ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सनारो पर लगाया झूठी अफवाह फ़ैलाने का आरोप

चीन के खिलाफ सरकार सख्त, अब इम्पोर्ट ड्यूटी पर लिया बड़ा फैसला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -