इस वजह से मनाया जाता है विश्व विकास सूचना दिवस

आम तौर पर किसी तरह की जानकारी सभी के लिए जरूरी है, ये लोगों के व्यक्तितिव के साथ जीवन को भी एक सही आकार प्रदान करता है। जिसके साथ ही सूचना लोगों के दिमाग को भी आकार देने में अहम् भूमिका निभा रहा है। इन सभी कारणों से ही हर साल 24 अक्टूबर को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया जाता है, जो आम जनता के बीच सूचना के प्रसार के महत्व को एक नया रूप प्रदान करता है।

अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करता है विश्व विकास सूचना दिवस: जब दुनिया साम्यवाद और पूंजीवाद पर फैसला ले रही थी, 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विकास परेशानियों की ओर लोगों का ध्यान अपनी ओर करने और इन्हें हल करने के लिए इंटरनेशनल सहयोग को मजबूत करने की जरूरत महसूस की और इसके साथ ही विश्व विकास सूचना दिवस की स्थापना की गई। और 24 अक्टूबर 2016 को विश्व विकास सूचना दिवस मनाया गया। विकास समस्याओं और उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर दुनियाभर में जनमत का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष सेलिब्रेट किया जाता है।

17 सतत विकास लक्ष्य: जिसके साथ ही UN के अधिकारिक पेज ने लोगों को 17 सतत विकास लक्ष्यों के बारे में सूचित कर दिया जाता है। जिसमें गरीबी, भूखमरी, अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, काम और आर्थिक विकास का निर्णय, उद्योग, बुनियादी ढाँचा, असमानताओं में कमी, स्थायी शहर और समुदाय, सही उत्पादन, जलवायु की स्थिति, पानी और जीवन, जमीन पर जीवन, शांति, न्याय और मजबूत संस्थान, और लक्ष्यों के लिए साझेदारी शामिल है।

टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

शुक्रवार को यूरोपीय शेयर में हुई बढ़त

33 भारतीयों को आठ महीने के लिए एक सोमालियाई कंपनी में बनाया गया बंधक

Related News