यूपी के कासगंज में माँ-बेटे को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर

कासगंज : जिले में गुरुवार की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके 11 वर्षीय बेटे को भी नहीं बख्शा। उसे भी गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बेटे को अलीगढ़ रेफर किया गया है, वहीं महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना थाना सहावर क्षेत्र के गांव किसोल की है। यहां गुरुवार रात महिला सुदामा (36) पत्नी रामदास और उनके बेटे विष्णु (11) को हमलावरों ने गोली मारकर दी। 

घर से दलित किशोरी को किया अगवा, फिर एक स्कूल में ले जाकर किया कुछ ऐसा....

ऐसे हुआ पूरा घटनाक्रम 

जानकारी के मुताबिक घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के वक्त मां-बेटे एक ही कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। मौके पर जाकर देखा तो मां-बेटे लहूलुहान हालत में मिले। सुदामा की मौत हो चुकी थी। बता दें कि महिला का पति रामदास दिल्ली में नौकरी करता है।

अपने कर्मचारी की पत्नी से शादी करना चाहता था बॉस, फिर एक दिन...

जमीन से जुड़ा है मामला 

इसी के साथ पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल विष्णु को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की वजह सामने आई है। बता दें इससे पहले भी शहर में इस तरह की वारदातें हो चुकी है वही इस घटना के बाद से शहर में सनसनी का माहौल है.

फर्जी कॉल सेंटर से करते थे लाखों की ठगी, पुलिस ने 14 लोगों को किया गिरफ्तार

आधी रात को तीन दिन की दुधमुंही नवजात बच्ची का हुआ अपहरण, सुबह देखा तो...

पब्लिक टॉयलेट में फांसी पर लटकी मिली युवती की लाश

Related News