पटना: इन दिनों बिहार से दिन पर दिन अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में बिहार के दरभंगा से जो मामला सामने आया है वह सभी को हैरान क्र रहा है। इस मामले में एक महिला के साथ दबंगों ने पहले तो मारपीट की और उसके बाद उसे निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की। इसके अलावा आरोपियों ने महिला के बाल भी काट दिए। इसी के साथ अनुसूचित जाति के एक दिव्यांग के हाथों उसकी मांग में जबरन सिंदूर भी भरवाया गया है। कानून को धत्ता बताने वाली ऐसी घटना पर महाजंगलराज के महाराजा का बयान अपेक्षित है। दरभंगा जिले में 50 वर्षीय महिला अंजू झा के साथ मारपीट और अर्द्धनग्न कर उसके बाल काट दिए गए। जबरन एक महादलित के हाथों महिला की मांग में सिंदूर भरवा माला पहना दी गई।कानून मौन है क्योंकि महाजंगलराज है। pic.twitter.com/erMk7aX6xt — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2020 इस मामले के सामने आने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार से जवाब मांगा है। आप देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- कानून को धत्ता बताने वाली ऐसी घटना पर महाजंगलराज के महाराजा का बयान अपेक्षित है। दरभंगा जिले में 50 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और अर्द्धनग्न कर उसके बाल काट दिए गए। जबरन एक महादलित के हाथों महिला की मांग में सिंदूर भरवा माला पहना दी गई। कानून मौन है क्योंकि महाजंगलराज है।' आप देख सकते हैं तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार का सीधे नाम न लेकर महाजंगलराज के महाराजा लिखा है और उनसे इस मामले में बयान की उम्मीद जताई है। केवल यही नहीं बल्कि आरजेडी नेता ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल खड़े किए हैं। क्या है पूरा मामला- यह मामला दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना इलाके के एक गांव का है। यहाँ गाँव की एक छात्रा का पड़ोस में रह रहे एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों घर से भाग गए। उसके बाद लड़की के परिजनों ने घनश्यामपुर थाने में लड़के समेत उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दायर करवा दिया। शादी किए बिना भी एक बच्चे के पिता है तुषार कपूर प्रेग्नेंट पत्नी के पास कनाडा जाने वाले हैं करणवीर बोहरा, कहा- 'तीसरा बच्चा वही होगा' 'कोरोना के गंभीर मरीजों को वेंटीलेटर पर ना रखें...' दिल्ली AIIMS के विशेषज्ञों की सलाह `