दिल्ली सहित आज इन राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, बढ़ सकता है खतरा

नई दिल्ली: भारत के अधिकांश भागों में इस वक़्त मॉनसून सक्रीय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भारत के कई प्रदेशों में सर्वाधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है तथा अलर्ट भी जारी किया है। वर्षा से मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र तथा कर्नाटक बाढ़ की स्थिति हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा बिहार में शुक्रवार को सर्वाधिक वर्षा होगी। 

वही बारिश का यह सिलसिला अगले 4 दिन 9 अगस्त तक चलेगा। इस के चलते यूपी तथा उत्तराखंड में भी मूसलाधार वर्षा हो सकती है। इसके अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में भी वर्षा होने का अनुमान है। बता दें कि मध्य प्रदेश के 17 शहरों में येलो अलर्ट जबकि 6 शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हजारों के आंकड़े में व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम जारी है। वहीं राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जान लें कि भारत की राजधानी दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उमस भरी गर्मी से बेहाल व्यक्तियों को शुक्रवार को होने वाली वर्षा से राहत प्राप्त हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्षा के साथ दोपहर तक तेज हवा चलने की संभावना भी बनी हुई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जब्त किए ड्रोन से भेजे गए कई हथियार

राउंड 3 के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचे गोल्फर अदिति अशोक

खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, अब इस नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड

Related News