खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, अब इस नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड
खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, अब इस नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड
Share:

नई दिल्ली: बीते कुछ समय में देश में कई तरह के बदलाव हुए है इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के सर्वोच्च खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न का नाम परिवर्तन करके मेजर ध्यानचंद के नाम पर ''मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड'' रखे जाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर ये खबर दी। उन्होंने ट्वीट किया, मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी प्लेयर्स में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया। यह ठीक है कि हमारे भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।

टोक्यो ओलंपिक में इंडियन हॉकी टीम की 41 वर्ष पश्चात् पदक जीत के पश्चात् देशवासियों की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। बता दें, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 पराजित करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था। 1980 मास्को ओलंपिक के पश्चात् ये पहली बार है जब हॉकी टीम पॉडियम फिनिश करने में कामयाब रही।

गौरतलब है कि भारत के सर्वोच्च खेल अवार्ड की स्थापना 1991-92 में पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर हुई थी। ये अवार्ड इंटरनेशनल लेवल पर बीते चार वर्ष की अवधि में खेल क्षेत्र में बेहतरीन और सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत के खिलाड़ियों को प्रत्येक वर्ष दिया जाता है। इस अवार्ड के तहत खिलाड़ी को 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, एक पदक तथा एक सर्टिफिकेट दिया जाता है। 

भारत से चोरी हुईं, विदेशों में पहुंची..., मोदी सरकार दुनियाभर से वापस लाई 41 पुरातात्विक कलाकृतियां

MP: सिंध नदी के आस-पास दिखा बर्बादी का मंजर, बहा आपदा प्रबंधन का ऑफिस

महिला हॉकी कोच ने कहा- "हैव वोन समथिंग बिगर"

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -