दिल्ली में पूरे हफ्ते होगी झमाझम बारिश, उमसभरी गर्मी से मिलेगी राहत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहावना हो गया है। दिल्लीवासियों को मानसूनी बारिश से बहुत राहत मिली है। सोमवार सुबह दिल्ली का मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े 8 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में वर्षा हुई थी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। देश की राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

बता दें कि राजधानी में इस पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की वर्षा हो सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दिन भी बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ ही बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मध्यम जबकि शनिवार और रविवार को तेज बारिश का अनुमान है।

पुणे में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट घायल

कांवड़ यात्रा के बीच महंत की रेकी कर रहा था नाजिम, किसी को दे रहा था जानकारी..,गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा: DM और SP ने धोए शिवभक्तों के पैर, अमरोहा से सामने आई सुखद तस्वीर

 

Related News