The Kashmir Files की सफलता के बाद जल्द ही नई फिल्म ला रहे है विवेक अग्निहोत्री

'The Kashmir Files' ने विवेक अग्निहोत्री को देश के मोस्ट वांटेड डायरेक्टर्स की लिस्ट में पहुंचा दिया है। निर्देशक के ऊपर 'फाइल्स' को फ्रेंचाइजी में बदलने का दबाव बहुत ही अधिक है। हालांकि, विवेक बहुत क्लियर हैं। उन्होंने शुरुआत से ही 'फाइल्स' एक ट्रायलॉजी के रूप में देखा गया है। पहले 'द ताशकंद फाइल्स' फिर 'The Kashmir Files' और अब विवेक 'द दिल्ली फाइल्स' को लेकर आने वाले है। 

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' को प्यार दिया। पिछले 4 वर्षों से हमने पूरी ईमानदारी के साथ इस फिल्म को बनाया है। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम कर दिया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ किए गए नरसंहार और अन्याय के बारे में लोगों को जागरूक करना महत्वपूर्ण है। मेरे लिए एक नई फिल्म पर काम करने का समय आ गया है।'

 

बताया फिल्म का नाम: जिसके उपरांत निर्देशक ने एक और ट्वीट कर अपनी अपकमिंग मूवी  की जानकारी भी शेयर की। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म का नाम बताते हुए लिखा, 'द दिल्ली फाइल्स'।

किस विषय पर आधारित होगी फिल्म? : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'द दिल्ली फाइल्स' में दिल्ली क्राइम की सच्ची घटनाओं की कहानी के बारें में बताया जाने वाला है। क्याेंकि कुछ समय पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने मूवी की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था। निर्देशक ने लिखा था, 'सच्चाई को छुपाना, न्याय को नकारना और मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं हमारे लोकतंत्र पर कलंक हैं।  'द दिल्ली फाइल्स' में सबसे बोल्ड और हमारे समय की एक दिल दहला देने वाली कहानी को उजागर किया जाएगा। जल्द ही हिंदी और पंजाबी में शूटिंग शुरू होगी। '

 

'कपूर साहब की विश पूरी हो गई', बेटे संग तस्वीर शेयर कर बोलीं नीतू कपूर

बार बार सुसाइड करने के बारें में सोचती थी इलियाना डिक्रूज, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द

शादी में आलिया ने कॉपी किया कंगना का लुक! फोटो देख हर कोई हुआ हैरान

Related News