'स्मार्ट जोड़ी' के मंच पर विक्रांत ने सबके सामने कह दिया कुछ ऐसा, आंसुओं से भरी गईं मोनालिसा की आंखें

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों वो अपने पति विक्रांत (Vikrant Singh) संग स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी (Smart Jodi) में धमाल मचाती नजर आ रही हैं। शो पर मोनालिसा एवं विक्रांत की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। हंसने-हंसाने के साथ शो पर ये जोड़ी अपनी जिंदगी के कई अनकहे किस्से भी साझा करती रहती है। 

वही स्टार प्लस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्मार्ट जोड़ी का एक नया प्रोमो साझा किया गया है। प्रोमो में शो के होस्ट मनीष पॉल (Manish Paul) मोनालिसा एवं विक्रांत से सवाल करते हैं कि 'घर में जब भी कोई चीज समाप्त होती है। कुछ लाना है, तो कौन डिसाइड करता है।' इस पर मोनालिसा उत्साहित होकर बोलती हैं कि मैं। विक्रांत भी पत्नी की बातों से सहमत होते नजर आते हैं। इसके बाद वो बातों में ट्विस्ट लाते हुए बोलते हैं कि 'डिसाइड ये करती हैं, लेकिन लाता मैं हूं।' विक्रांत की बातें सुनने के पश्चात् हर कोई जोर-जोर से हंसने लगता है। 

वही हंसी-मजाक का सिलसिला चालू ही था कि मोनालिसा एकदम से विक्रांत की बातों पर भावुक होती नजर आती हैं। विक्रांत कहते हैं कि मोनालिसा एक नहीं, बल्कि 4 घर का ख्याल रखती हैं। अपनी जिंदगी के मुश्किल समय को याद करते हुए विक्रांत कहते हैं, 'आज से 10 वर्ष पहले मेरी मम्मी को पैरालिसिस अटैक आया था। मैं मुंबई में था। मोना के साथ था। मैं समझ नहीं पा रहा था। ना तो मेरे पास इतने रूपये थे।' आगे विक्रांत कहते हैं कि 'अचानक से जब मैं बाहर निकला, तो मोना कॉल पर मेरी बहन से बात कर रही थी। पैसा तो ठीक है, मगर जिस हिसाब से ये हैंडल कर रही थी। मुझे लग रहा था कि मैं धरती का सबसे भाग्यशाली इंसान हूं।' एक ओर विक्रांत मुश्किल हालातों को शब्दों में बंया कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मोनालिसा की आंखों से आंसुओं की गंगा बह रही थी। वैसे विक्रांत ने सच ही बोला है, जिसके पास इतनी होनहार तथा समझदार पत्नी होगी। वो खुद को भाग्यशाली ही समझेगा। दोनों से जुड़ा ये किस्सा सुन वहां बैठे सभी लोग भावुक हो जाते है।

'कपिल शर्मा टीवी से बाहर, सिद्धू की हुई वापसी!' जानिए क्या है मामला? 

सुजैन खान की बहन पर एक बार फिर बरसी उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर कह डाली ये बात

फोटो में दिख रही ये बच्ची आज है मशहूर अदाकारा, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Related News