वरुण ने वीडियो शेयर कर बताई डेट, कब होगा स्ट्रीट डांसर 3D का ट्रेलर रिलीज़

अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर अनाउंसमेंट के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है|  ये  फिल्म ABCD फ्रैंचाइज  की तीसरी फिल्म होगी। जल्द ही फिल्म पर्दे पर आने वाली है। बुधवार को वरुण और श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया हैं जिसमें उन्होंने ट्रेलर रिलीज की डेट बताई है।

 
 
 
 

View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy bday to Bhushi ji. On his bday he announced that #streetdancer3d trailer is coming on 12 th DEC@shraddhakapoor @sushi1983 @remodsouza @lizelleremodsouza missed u @norafatehi

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Nov 27, 2019 at 7:45am PST

इस फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार हैं। वरुण और श्रद्धा ने उनके बर्थडे पर मजेदार सरप्राइज दिया। इसके बाद उन्होंने केक भी काटा।  यही मस्ती करते हुए वरुण ने भूषण कुमार से ट्रेलर रिलीज की डेट पूछी जिसके जवाब में भूषण ने बताया कि ट्रेलर 12 दिसंबर को रिलीज होगा। इस सरप्राइज में फिल्म के डायरेक्टर रेमो डीसूजा भी मौजूद थे।

बता दें कि स्ट्रीट डांसर 3D एबीसीडी फ्रैंचाइज की तीसरी फिल्म है। एक्टर वरुण और श्रद्धा के अलावा इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, नोरा फतेही और शक्ति मोहन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का लोगो बेसब्री से इंतज़ार हैं| 

सावधान ! दिल्ली साइबर सेल की चेतावनी, किसी अनजान शख्स के कहने पर डाउनलोड ना करें कोई एप, वरना....

शेफ बने छोटे नवाबजादे तैमूर, वायरल हो रहीं हैं क्यूट तस्वीरें

पति निक को इस नाम से बुलाती हैं प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ खुलासा

Related News