बनारस के एक मॉल में फायरिंग, दो की मौत

नई दिल्ली। भारत के धार्मिक क्षेत्र बनारस से एक बुरी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, बनारस के कैंट इलाके में स्थित एक मॉल में अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। यह घटना आज शाम की है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की तफ्तीश कर रही है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज शाम को कैंट इलाके में स्थि​त जेवीएच मॉल में अचानक से गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद मॉल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग यहां—वहां भागने लगे। जानकारी के अनुसार, दीवाली का त्योहार नजदीक आने से मॉल में काफी भीड़ थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, लोग अपने  लिए सुरक्षित जगह ढूंढने लगे। 

जानकारी मिली है कि गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया  जा रहा है कि घायलों  की हालत काफी गंभीर है। फिलहाल पुलिस अधिकारी  मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। 

खबरें और भी

देश के ग्रीनलैंड कहे जाने वाले हरियाणा में जन्में हैं ये भारतीय कलाकार

दिलीप सिंह परिहार ने पांच सालों में कर दिया नीमच का कायाकल्प

मध्य प्रदेश चुनाव :राहुल गाँधी ने मोदी पर साधा निशाना, कहा सूट-बूट- झूठ-लूट की सरकार

 

 

Related News