देश के ग्रीनलैंड कहे जाने वाले हरियाणा में जन्में हैं ये भारतीय कलाकार
देश के ग्रीनलैंड कहे जाने वाले हरियाणा में जन्में हैं ये भारतीय कलाकार
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा उत्तर भारतीय राज्य है। राज्य के दक्षिण में राजस्थान और पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और उत्तर में पंजाब की सीमा और पूर्व में दिल्ली क्षेत्र है। हरियाणा और पडोसी राज्य पंजाब की भी राजधानी चंडीगढ़ ही है। इस राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को हुई। क्षेत्रफल के हिसाब से इसे भारत का 20 वां सबसे बड़ा राज्य बनाता है। हरियाणा वैदिक काल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में डूबा हुआ है। हरियाणा भारत में सबसे धनी राज्यों में से एक है और यह दक्षिण एशिया के सबसे अधिक आर्थिक रूप से विकसित क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

इस राज्य को कहा जाता है भारत का ग्रीनलैंड

भारतीय इतिहास में हरियाणा के बारे में बहुत व्यापक वर्णन किया गया है। हरियाणा पर अधिकार करने के उपरान्त मराठे और आगे बढ़े और उन्होने पंजाब पर भी अधिकार कर लिया था। मराठों द्वारा पंजाब पर कब्जा करने के परिणामस्वरूप मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ। 1857 की जनक्रान्ति में हरियाणा के शूरवीरों ने महत्पूर्ण भाग लिया किन्तु अंग्रेजों ने इस क्रांति को बड़ी बर्बतापूर्वक दबा दिया और झज्जर व बहादुरगढ़ के नवाबों, बल्लभगढ़ वे रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम के राज्य छीन लिए। 

क्या सीबीआई के बाद अब RBI में हस्तक्षेप कर रही है केंद्र सरकार ?


हरियाणा में कई कलाकारों ने भी जन्म लिया है जिन्होने देश सहित विदेशों में भी अपना और हरियाणा का नाम गर्व से उंचा किया है। आईए जानते हैं कुछ कलाकारों के बारे में-
1. कपिलदेव: भारतीय क्रिकेट जगत में कपिलदेव का नाम सबसे आगे लिया जाता है भारतीय टीम में बतौर तेज गेंदबाज कपिलदेव ने देश को वर्ल्ड कप जिताया था। हालांकि वे समय के साथ खेले और उन्होने भारतीय टीम से संन्यास भी जल्दी ले लिया था। हरियाणा में जन्में कपिल को सभी हरियाणा तूफान के नाम से भी पुकारते थे।

 
2. सुनील दत्त: भारतीय हिंदी फिल्मों के सुपर स्टार माने जाने वाले सुनील दत्त एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। इनका जन्म 1929 को अविभाजित पंजाब के झेलम जिले में हुआ था। उनकी शिक्षा मुंबई के जय हिन्द कॉलेज में हुई। सुनील दत्त अभिनीत 1957 में बनी फिल्म मदर इंडिया बहुत बड़ी हिट फिल्म थी, इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड का स्टार बना दिया। उन्होने 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया।


3. जूही चावला: फिल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हरियाणा के अम्बाला में हुआ था, उनके पिता अफसर थे। उनकी स्कूलिंग मुंबई के फ़ोर्ट कान्वेंट से पूरी हुई एवं कॉलेज भी उन्होने मुंबई के सिडनहम कॉलेज से पूरा किया था। वे मिस इंडिया 1984 की विजेता रही एवं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी उन्होने बेस्ट कॉस्टयूम का खिताब जीता। जूही एक अच्छी नृत्यांगना भी हैं।


4. बाबा रामदेव: स्वामी रामदेव जो ज्यादातर बाबा रामदेव के नाम से भी जाने जाते हैं, उनका जन्म हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिले के अलीपुर में 1965 में हुआ था, रामदेव एक भारतीय, हिंदु स्वामी और प्रसिद्द योगा के लिए जाने जाते है। उनके योग शिविर में हजारो अनुयायियों की उपस्थिति देखी जाती है, रामदेव बाबा “दिव्य योगा मंदिर संस्थान” के संस्थापक भी है जिसका मुख्य उद्देश जनता के बीच योग का प्रचार-प्रसार करना है।


5. सपना चौधरी: सपना चौधरी हरियाणा की एक बहुत सुंदर और सबसे लोकप्रिय डांसर हैं। वह निचले दबके से आती हैं और आजीविका के प्रबंधन के लिए मंच पर प्रदर्शन करती है। सपना भारत भर में उस समय नज़रों में आयी जब सपना ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था और बहुत ही कम समय के भीतर मीडिया के क्षेत्र में अपना नाम स्थापित किया। सपना चौधरी ने  हाल ही में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन कम समय में उन्होने खुद को एक लोकप्रिय डांसर के रूप में स्थापित किया है।  

खबरें और भी 

हरियाणा स्थापना दिवस: जानिए किन-किन राजनेताओं के हाथों में रह चुकी है हरियाणा की सत्ता

मीठे में बनायें हरियाणा की मशहूर बादाम फिरनी

हरियाणा के यह पर्यटक स्थल हैं बेहद लुभवाने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -