हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन का महीना अंतिम महीना माना जाता है और इसके बाद चैत्र महीने का आरम्भ हो जाता है। आप सभी को बता दें कि इस बार चैत्र माह का प्रारंभ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 29 मार्च 2021 को प्रारंभ हो गया था। उसी के बाद से विक्रम संवत 2078 भी प्रारंभ हो गया था। अब इसी क्रम में दूसरा माह वैशाख है। साल 2021 में वैशाख का महीना 28 अप्रैल यानी बुधवार से प्रारंभ हो चुका है और यह 25 मई तक चलने वाला है। ऐसे में आपको हम यह भी बता दें कि इस साल 26 मई 2021 को वैशाख पूर्णिमा है। अब आइए हम आपको बताते हैं इस दौरान आने वाले प्रमुख त्यौहार और व्रत। *28 अप्रैल को असों दोज का व्रत। *30 अप्रैल को संकष्टी चतुर्थी का व्रत। *1 मई को गुरु तेगबहादुर जयंती। *3 मई को गुरु अर्जुनदेव जयंती। *4 मई से पंचक प्रारंभ। *7 मई को वरुथिनी एकादशी, प्रभु वल्लभाचार्य जयंती। *8 मई प्रदोष व्रत, सेन जयंती। *9 मई शिव चतुर्दशी व्रत, पंचक समाप्त। *11 मई सतुबाई अमावस्या, श्राद्ध दान अमावस्या। *14 अक्षया तृतीया, म। बसवेश्वर जयंती, परशुराम प्रकोट्योत्सव, वृषभ संक्रांति, ईदुल फित्र। *15 मई विनायक चतुर्थी व्रत, केवट जयंती। *17 मई संत सूरदास जयंती, आद्य शंकराचार्य जयंती। *18 मई गंगा सप्तमी, रामनुजाचार्य जयंती, गंगोत्पत्ति, पुष्‍य नक्षत्र। *19 मई चित्रगुप्त प्रकोट्योत्सव। गंगोत्पत्ति (पंचांग भेद से) *20 मई जानकी जयंती। *21 मई संत भूरा भगत जयंती *22 मई मोहिनी एकादशी, राजा राममोहन राय जयंती। *23 मई मोहिनी एकादशी (पंचंगा भेद से) *24 मई प्रदोष व्रत। *25 मई भगवान नृसिंह प्रकोट्योत्सव, नवतपा प्रारंभ, आल्हा जयंती। *26 मई वैशाख पूर्णिमा, भगवान कूर्म अवतार, बुद्ध जयंती। वैशाख माह समाप्त। पीड़ितों से बोले राहुल गांधी- 'त्रासदी में आप अकेले नहीं, हम साथ हैं तो आस है' बंगलादेश में आपातकालीन उपयोग के लिए चीन के सिनोपार्म वैक्सीन को मिली मंजूरी फोटो शेयर कर ट्रोल हुई अनीता हसनंदानी, फैंस बोले- इस समय हमें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि।।।