फोटो शेयर कर ट्रोल हुई अनीता हसनंदानी, फैंस बोले- इस समय हमें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि...
फोटो शेयर कर ट्रोल हुई अनीता हसनंदानी, फैंस बोले- इस समय हमें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता कि...
Share:

टेलीविज़न की नागिन एवं जानी-मानी मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी मां बनने के पश्चात् से सोशल मीडिया पर बहुत छाई रहती है। फरवरी के आरम्भ में अनीता ने अपने बेटे को जन्म दिया था। आए दिन अनीता बेटे आरव के साथ इंस्टाग्राम पर कई फोटोज तथा वीडियो पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ नई तस्वीरें साझा की है किन्तु इस बार अभिनेत्री तस्वीरें साझा कर ट्रोल होती दिखाई दी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

दरअसल, अनीता हसनंदानी ने हाल ही में फोटोज साझा की है इसमे वह फ्लोरल प्रिंट के ऑर्गेंजा काफ्तान में दिखाई दे रही हैं। जिसमे वह अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने उन्हें खूब लताड़ लगाई है। यूजर ने लिखा है, ‘एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैंने इस पेंडमिक में आपको कुछ भी करते हुए नहीं देखा है। कम से कम आपको संवेदनशील तो होना चाहिए।’

यूजर ने आगे लिखा है, ‘इस समय हमें बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि आपको कितने गुडी बैग मिले हैं या आपने कितने शूट्स किए हैं। खैर... ध्यान रखिए...आपको अनफॉलो कर रहा हूं... आप ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हैं कि आपको फॉलो किया जाए। हाल ही में अभिनेत्री ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अभिनेत्री के टेलीविज़न तथा फिल्मी करियर की बात की जाए तो अनीता हसनंदानी का आरम्भ वर्ष 2001 में एकता कपूर के बहुतचर्चित टेलीविज़न सीरियल 'कभी सौतन कभी सहेली' से की थी। तत्पश्चात, अनीता हसनंदानी ने 'कोई अपना सा', 'काव्यांजलि', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'क्या दिल ने कहा', 'कसम से', 'प्यार तुने क्या किया' तथा 'नागिन' समेत कई हिट टीवी सीयिरल्स में दिखाई दे चुकी हैं।

कैट-फाइट करते नजर आईं मोनालिसा, वीडियो हो रहा वायरल

हिना खान ने बदला अपना इंस्टाग्राम बायो, पापा को लेकर लिखी ये बात

नेहा संग ब्रेकअप पर पहली बार फूटा हिमांश कोहली का दर्द, बोले- 'वो गुस्सा थी उसने...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -