गुजरात की नाब लड़की का यूपी में धर्मान्तरण, जबरन निकाह, सलीम सहित 3 गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद पुलिस ने रविवार (27 जून 2021) को 15 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोप में तीन लोगों को अरेस्ट किया है। पीड़िता गुजरात की निवासी है। आरोपितों को अरेस्ट कर पुलिस ने लड़की की भी बरामदगी कर ली है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रामगढ़ थाना क्षेत्र का सलीम गुजरात के भरूच स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। फैक्टरी के पास ही पीड़िता के पिता का कैंटीन था, जहाँ वह आता-जाता रहता था। पीड़िता का उपचार कराने का झाँसा देकर वह बाप-बेटी को 6 जून को फिरोजाबाद ले आया और दोनों को अपने घर पर ही रखा।

दो दिन बाद लड़की गायब हो गई। उसकी कोई खबर नहीं मिलने पर पिता गुजरात वापस आ गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद वे लौटकर दोबारा फ़िरोज़ाबाद आए और वहां भी पुलिस को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय सलीम, उसके पिता अब्दुल गफ्फार और उसके जीजा रहमान को अरेस्ट करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्मान्तरण कानून सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पिता और बहनोई के साथ मिलकर उसने नाबालिग लड़की का इस्लाम में धर्मान्तरण कराया। उसका नाम मासूम बेगम रख दिया और निकाह कर लिया।

SSP अशोक कुमार ने बताया कि, 'आरोपित सलीम भरूच में मजदूरी करता है और लड़की के पिता की कैंटीन का रेगुलर कस्टमर था। इसी दौरान उसकी लड़की से पहचान हुई। सलीम लड़की से झूठ बोलकर उसे फिरोजाबाद अपने संबंधी के यहाँ ले आया। यहाँ अपने पिता अब्दुल गफ्फार और जीजा के साथ मिलकर लड़की पर इस्लाम स्वीकारने और निकाह करने का दवाब बनाया।” लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर तीन आरोपितों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

कोरोना की दवा के नाम पर नकली स्वास्थ्यकर्मी दे दी जहर की गोलियां, माँ-बेटी सहित 3 की मौत

फर्जी टीकाकरण को लेकर पुलिस ने आरोपी देबंजन देब के आवास पर मारे छापे

MP: लिव इन में रहने के बाद शादीशुदा BSF जवान ने दिया महिला को धोखा, लगा दुष्कर्म का आरोप

 

Related News