भैंस चुराकर ले जा रहे थे सद्दाम और जुम्मन, उसवीर ने रोका तो मार दी गोली

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीते दिनों कुछ गौ तस्करों ने उसवीर यादव नामक एक स्थानीय युवक का क़त्ल कर दिया था। युवक का कसूर बस इतना था कि उसने तस्करों को चोरी करने से रोका था। लेकिन, तस्करों ने बदले में उसकी जान ही ले ली। अब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनकी शिनाख्त सद्दाम और जुम्मन के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसवीर के चचेरे भाई गोविंद ने 16-17 नवंबर की रात घटित इस घटना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, 'मैं चरपाई पर उसवीर के पास सो रहा था। लगभग 12 बजे, हमें हमारे पड़ोसी जगदीश की आवाज आई। वह चीख रहा था कि चोर हमारी भैंस ले जा रहा है।' इस आवाज को सुनने के बाद जब उसवीर और अन्य लोग चोर को पकड़ने गए तो चोर ने उसवीर को सिर में गोली मार दी। साथ वालों ने जल्दी से जल्दी उसवीर को अस्पताल में ले जाने का प्रबंध किया, लेकिन वह बीच रास्ते में दम तोड़ चुका था।

रिपोर्ट के अनुसार, उसवीर 6 भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे बड़ी एक बहन थी जिसका विवाह हो गया था। वहीं दो भाई और बहन स्कूल में पढ़ते थे और घर पर काम करते थे। गोविंद बताते हैं कि उसवीर एक साल से अधिक समय से दिल्ली में किराए पर रह रहा था और वहीं काम करता था। वह घर पर निरंतर रुपए भेजता था। गोविंद के अनुसार, उसवीर अपने घर में आमदनी का मुख्य स्त्रोत था क्योंकि उसके पिता अब वृद्ध हो रहे हैं। उसकी हत्या से संबंधित केस को कासगंज सिकंदरपुर वैश्य पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। 17 नवंबर को इस बारे में पुलिस ने अपने ट्विटर पर भी बताया था।

जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला युवती का शव, लोगों के बीच मच गया हड़कंप

जमीन को लेकर शुरू हुआ दो पक्षों में विवाद, फिर बरसाई गई ताबड़तोड़ गोलियां

कोर्ट द्वारा 'फरार' घोषित किए गए परमबीर सिंह, घर के बाहर चिपकाया गया नोटिस

 

Related News