बाढ़ के बाद, अब रेल दौड़ेगी पटरी पर!

पश्चिम बंगाल। उत्तर बंगाल और असम राज्य के बीच चलने वाली विभिन्न ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। मगर अब इन रेल सेवाओं को फिर बहाल करने की बात कही जा रही है। यहां बाढ़ से हालात बेहाल हो गए थे. और कई क्षेत्र में पटरियों पर पानी जमा हो गया था। ऐसे में रेलसेवाओं का परिचालन बंद कर दिया गया था। अब इन रेलसेवाओं के फिर से संचालित होने पर यात्रियों को सुविधा होगी।

जो रेल सेवाऐं फिर से प्रारंभ होंगी, उनमें हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस, कोलकाता, गुवाहाटी गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेनें जल्द प्रारंभ होंगी। साथ ही 9 अक्टूबर से हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस फिर प्रारंभ होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर पटरियों को दुरूस्त करने का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है।

ऐसे में इन रूट्स पर चलने वाली रेल सेवाओं को प्रारंभ करने की कोई जानकारी नहीं है। जिसके कारण हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सियालदह न्यू अलीपुरद्वार, तीस्ता तोर्षा एक्सप्रेस आदि के परिचालन समय को नहीं दर्शाया गया है। कोलकाता - गुवाहाटी गरीबरथ एक्सप्रेस रेल 11 अक्टूबर से चलाई जाएगी। कोलकाता स्टेशन से गरीबरथ एक्सप्रेस 12 अक्टूबर को संचालित की जाएगी।

कड़छा स्टेशन की रेल पटरी पर दिखा क्रेक

मालगाड़ी के तीन डिब्‍बे पटरी से उतरे

नशे के लिए 12 साल की लड़की पुणे से ग्वालियर तक का सफर करती है

 

 

Related News