टीवी की मशहूर अदाकारा प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता अपनी खास ‘दोस्ती’ को लेकर हमेशा ख़बरों में रहते हैं। ‘उडारियां’ से लेकर ‘बिग बॉस 16’ के घर तक, दर्शकों ने उनकी केमिस्ट्री को जमकर पसंद किया। आज भी लोग उन्हें साथ में स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। इन दोनों की बढ़ती नजदीकियों को देख हमेशा से ये बताया गया है कि वे दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। हालांकि अंकित गुप्ता एवं प्रियंका चाहर चौधरी दोनों अक्सर इन अफवाहों को खारिज करते हुए दिखाई दिए हैं। अपने रिश्ते को लेकर बीते 2 वर्षों से ये कपल केवल एक ही बात बोल रहा है कि वे दोनों एक-दूसरे के सिर्फ ‘अच्छे दोस्त’ हैं। हाल ही में एक मीडिया पोर्टल ने लिखा था कि जल्द अंकित-प्रियंका शादी करने वाले हैं। उनकी शादी की खबर सुनकर दोनों के प्रशंसक बहुत खुश थे। मगर प्रियंका ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ इस खबर से मना कर दिया है। दरअसल मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट में लिखा गया था अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी इस वर्ष मतलब 2024 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं तथा इस खबर में ये भी बताया गया था उनकी शादी वर्ष के अंत में यानी नवंबर या दिसंबर महीने में मुंबई से दूर किसी जगह पर हो सकती है। अंकित के साथ शादी की खबर वायरल होने के पश्चात् प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए इन खबरों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि शादी की बात सिर्फ एक प्रैंक है। मीडिया रिपोर्ट्स पर तंज कसते हुए प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है कि ये मार्च का महीना है मगर कुछ पोर्टल्स के लिए ‘अप्रैल फूल’ जल्दी आ गया है। आपको बता दें, सरगुन मेहता के शो ‘उडारियां’ पर प्रियंका एवं अंकित पहली बार एक दूसरे से मिले थे। शो के बंद होने के बाद भी दोनों की दोस्ती बरकरार है। कंगना रनौत ने शेयर किया PM मोदी का 10 साल पुराना वीडियो, CAA पर कही थी ये बात 'कभी-कभी पैरेंट्स का न होना 'आशीर्वाद' की तरह होता है', बेटी त्रिशाला की पोस्ट देख संजय दत्त पर भड़के लोग घर की फिल्मों के लिए एक्सट्रा फीस लेते हैं सलमान खान, अरबाज ने बताई वजह