पार्टी में मोर बनकर पहुंच गई ये मशहूर एक्ट्रेस, पति बना अंडा

हॉलीवुड इंडस्ट्री में मंगलवार रात हैलोवीन की धूम देखने को मिली। कई स्ट्रार्स इस पर्व पर अलग-अलग कॉस्ट्यूम पहने दिखाई दिए। मगर अभिनेत्री और मॉडल Heidi Klum ने एक बार फिर बाजी मार ली। इस बार Heidi Klum हैलोवीन पार्टी में एक बड़ा-सा मोर बनकर पहुंची थीं। उनके इस कॉस्ट्यूम को पूरा करने के लिए उनके साथ कई कलाकार भी थे। स्वयं मोर बनीं तो उनके पति Tom Kaulitz कहां पीछे रहने वाले थे। टॉम मोर के अंडे के कॉस्ट्यूम में पार्टी का हिस्सा बने।

Heidi को अपने एक से बढ़कर एक हैलोवीन लुक्स के लिए जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने मोर बनकर एक बार फिर प्रशंसकों के होश उड़ा दिए हैं तथा बेस्ट कॉस्ट्यूम का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। अपने एक इंटरव्यू में Heidi Klum ने बताया कि इस वर्ष वो ऐसी कॉस्ट्यूम पहनना चाहती थीं जिसमें एक से अधिक लोग सम्मिलित हों। ऐसे में उन्हें मोर बनने का आइडिया आया। इंटरव्यू में चर्चा करते हुए Heidi Klum ने कहा की मोर की चोंच को उनके मुंह से जोड़ दिया गया है। उनके हेयरस्टाइल एवं मेकअप को पूरा होने में तकरीबन 6 घंटों का समय लगा।

वही ये पहली बार नहीं है जब Heidi Klum ने अपनी कॉस्ट्यूम से दुनिया को चौंकाया हो। 2022 में वो हैलोवीन पर केंचुआ बनी दिखाई दी थीं। वर्ष 2011 में उन्हें हड्डियां और मांस से ढकी औरत के रूप में देखा गया था। इस लुक को Heidi Klum ने 'द विजिबल वुमन' का नाम दिया था। इसके अतिरिक्त उन्हें अलग-अलग कार्टून कैरेक्टर एवं कुछ और डरावने अवतारों में भी देखा गया है। प्रत्येक वर्ष Heidi Klum अपने लुक से लोगों के होश उड़ाती हैं।

अंबानी के इवेंट में सोनम कपूर ने शहनाज गिल के साथ कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देखकर भड़के लोग

खुल गया देश का पहला सबसे बड़ा लग्जरी मॉल, रेड कार्पेट पर दिखा अंबानी परिवार

कांग्रेस पार्टी का प्रचार करते नजर आए कार्तिक आर्यन, जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related News