महिला ने अपने ही दो मासूम बच्चों को गला रेतकर मार डाला, हत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मरदह थाना के अंतर्गत आने वाले हरिकरनपुर गांव में मां ने 2 मासूम बच्चों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह घटना की खबर होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची मरदह पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी पहुंचे और जानकारी ली। 

रिपोर्ट के अनुसार हरिकरनपुर गांव के रहने वाले अजित यादव आर्मी में जम्मू में तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी नीतू यादव दो बच्चों संग रहती थी। रात को भोजन करने के बाद वह दोनों बच्चों हैप्पी 7 वर्ष  और हार्दिक 1 वर्ष के साथ अपने रूम में सोने चली गई। रात में किसी वक़्त उसने दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब अन्य परिजन, बच्चों को जगाने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। 

मौके पर पहुंचे मरदह थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, महिला की दिमागी हालत सही नहीं है। काफी समय से उसका उपचार चल रहा था। घटना को उसने क्यों अंजाम दिया इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

भाइयों ने उजाड़ दिया गर्भवती बहन का सुहाग, हैरान कर देने वाला है मामला

पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद पति ने कर दी ऐसी हरकत, परिजन के साथ पुलिस भी रह गई दंग

बिकनी गर्ल के बाद अब दिल्ली मेट्रो में दिखाई दिए किसिंग कपल

Related News