दुल्हन लेकर लोट रहे बाराती हुए हादसे का शिकार, 3 की मौत, कई लहूलुहान

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में रफ्तार के कहर ने 3 लोगों की जान ले ली वहीं 8 लोग चोटिल हो गए। सभी शादी में बारात आए थे। वापसी के समय यह हादसा हो गया था। घर लौटने से पहले उनकी अर्थी उठ गयी। घटना रविवार देर रात की है। जिले से सिंघिया थाना इलाके के मोरवारा में यह दुर्घटना हुई। घटना से शादी के माहौल में मातम पसर गया। मृतकों के गांव में माहौल गमगन हो गया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, कुशेश्वर स्थान से बारात आई थी। समस्तीपुर के सिंघिया में शादी थी। खाना खाने के पश्चात् बाराती स्कॉर्पियो पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी के चलते यह दुर्घटना हो गई। प्राप्त खबर के अनुसार, एक खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो के चालक ने तेज गति से टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही दो  की मौत हो गई जबकि उपचार के चलते तीसरे ने दम तोड़ दिया। स्कॉर्पियो में सवार अन्य 8 बाराती चोटिल हो गए। चोटिल व्यक्तियों का उपचार विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंघिया के बहेड़ी के उजान गांव के पास मोरवारा चौक पर एक ट्रक खड़ा था। बारातियों के लेकर जा रही स्कॉर्पियो पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 2 बारातियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने 9 चोटिल व्यक्तियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया उनमें से एक की मौत उपचार के चलते हो गई। सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मरने वालों के शवों को कब्जे में लेकर DMCH भेज दिया। घटना की तहकीकात की जा रही है। मृतकों के परिजन जब DMCH पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। घटना से बाराती एवं सराती दोनों पक्षों के लोग काफी दुखी हैं।

कार और दो स्कूटी के बीच हुई भिड़ंत, एक ही परिवार की 3 महिलाओं समेत चार की हुई मौत

MP बकरी के साथ युवकों ने किया कुकृत्य, जाँच में जुटी पुलिस

'भाजपा ने भी पकड़ी AAP की राह...', लाडली बहना योजना पर बोले केजरीवाल

 

Related News