Twitter और एलन मस्क की डील को लेकर आया बड़ा अपडेट, कोर्ट तक पहुंची बात

नई दिल्ली: Tesla के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और विश्व के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क अपने फैसलों से पूरी दुनिया को चौंकाते रहते हैं। अब शुक्रवार(8 जुलाई) को Twitter डील रद्द करके उन्होंने फिर से सबको चौंका दिया है। एलन मस्क ने कहा है कि वे Twitter को खरीदने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर की डील को रद्द कर रहे हैं। इसको लेकर मस्क ने वजह बताते हुए कहा है कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट्स की जानकारी देने में नाकाम रही है।

हालांकि, Twitter बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर का कहना है कि एलन मस्क और Twitter में जो समझौता हुआ था, उसको लागू कराने के लिए हम अदालत का रुख करेंगे। टेलर ने कहा कि इस विलय को कंपनी किसी भी हाल में तय करना चाहती है। इसके लिए अब कानूनी रास्ता अपनाएंगे। एलन मस्क द्वारा शुक्रवार को Twitter के नाम एक पत्र भेजा गया। जिसके मुताबिक, 'मस्क विलय समझौते को रद्द कर रहे हैं, क्योंकि Twitter विलय समझौतों का उल्लंघन कर रहा है। उसने कई प्रावधानों का पालन नहीं किया है।' पत्र में कहा गया है कि, 'Twitter ने वो जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई, जो कि मस्क दो माह से मांग रहे हैं।' वहीं Twitter के CEO पराग अग्रवाल ने जोर देकर कहा है कि कंपनी इस डील को पूरा करना चाहती है।

वहीं पत्र के जवाब में टेलर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘Twitter बोर्ड, एलन मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर डील को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस समझौते को पूरा करने के लिए कंपनी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट आफ चांसरी में विजय प्राप्त करेंगे।'

यूक्रेन ने गेहूं के निर्यात का लाइसेंस रद्द किया

एक झटके में इतना सस्ता हो गया खाने का तेल, रामदेव के बाद अब मदर डेरी ने घटाए भाव

Vivo ने 62 हज़ार करोड़ भारत से चीन भेजे.., ED की जाँच में हुआ बड़ा खुलासा

Related News