आखिर क्यों बाबा अमरनाथ के भक्तों पर बरस पड़ते हैं आतंकी, जानिए वजह ?

अमरनाथ यात्रा हर हिन्दू के लिए काफी मायने रखती है। यह यात्रा साल में एक ही बार आयोजित की जाती है। जहां लाखों की संख्या में लोग अलग-अलग जत्थे में रवाना होकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करते हैं। लेकिन बाबा अमरनाथ के दर्शन करना इतना आसान भी नहीं होता है। हर बार अमरनाथ यात्रियों को आतंकवादी अपना निशाना बनाते हैं। अब सवाल उठता है कि आख़िर क्यों आतंकवादी हर बार अमरनाथ यात्रियों पर हमला करते हैं ?

बाबा अमरनाथ की यात्रा बेहद मुश्किल होती है। इसमें सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होते हैं। कुछ सप्ताह पहले से ही इसकी तैयारियां शुरू हो जाती है। बता दें कि अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर में स्थित है, जहां बाबा अमरनाथ बर्फ के शिवलिंग के रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। इस बात से हर कोई वाक़िफ़ है कि कश्मीर आतंकियों का गढ़ रहा है और वे पाकिस्तान की सीमा से आसानी से यहां प्रवेश कर जाते हैं। जहां वे सहजता के साथ अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर देते हैं। 

एक अन्य कारण पराया धर्म भी हो सकता है। कहते हैं कि आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता है। लेकिन इस बात से भी मुंह नहीं फेरा जा सकता है कि इस्लाम के अलावा किसी और धर्म का आतंकी नहीं होता। हिन्दुओं को देखते ही आतंकियों के मन में घृणा का भाव आ जाता है और वे पहाड़ों के बीच से अमरनाथ यात्रियों पर बरस पड़ते हैं। साल 2019 में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला किया था और पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं इस बार उम्मीद है कि अमरनाथ यात्रा 21 जुलाई से शुरू हो सकती है। हालांकि इस पर भी आतंकी साया मंडरा रहा है। एक आर्मी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि आतंकवादी अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। 

 

वार्ड की सुविधा पर शिकायत करने वाली महिला ने बोलते- बोलते तोड़ दिया दम

टोक्यो ओलंपिक 2021: पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

कश्मीर: पिछले 24 घंटो में दूसरी बार हुआ हमला, मुठभेड़ में तीन आतंकी हुए ढेर

Related News