उत्तराखंड में फिर भयानक ठंड

देहरादून : पहाड़ी क्षेत्रों में अब भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कालापानी में अभी से तापमान माइनस 12 डिग्री पहुंच गया है। पिछले वर्षों तक यहां 15 जनवरी के आसपास माइनस 9 डिग्री तापमान रहता था। पाइपों में पानी जम जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से लिपुपास के बीच करीब दो फुट तक बर्फ जमी है। 

ठंड के कारण करना पड़ रहा है सामना  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाभीढांग में रात का तापमान माइनस 16, कालापानी में माइनस 12, कुटी में माइनस 11, गुंजी में माइनस 8 तक पहुंच रहा है। हिमवीरों का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों में पहली बार ही ऐसी ठंड पड़ी है। वही सूत्रों की माने तो कालापानी में 15 जनवरी के आसपास -9 डिग्री तक ही न्यूनतम तापमान जाता था जो इस बार तीन डिग्री अधिक है। कड़ाके की ठंड पड़ने से हिमवीरों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में गश्त करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।     नैनीताल में भी भारी ठण्ड 

प्राप्त जानकारी अनुसार चंपावत का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इधर, तराई-भाबर में भी सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.4 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   

हाड कंपनी वाली ठण्ड की चपेट में उत्तर भारत, श्रीनगर में टुटा 11 साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में कोहरा बना जानलेवा अलग-अलग हादसों में 4 मरे, कई घायल

प्रदेश में इस बार टूटे ठंड के सारे रिकॉर्ड

Related News