12 वर्षीय बच्चे ने 17 साल की लड़की को कर दिया गर्भवती, 9 महीने बाद खुला राज़

चेन्नई: तमिलनाडु के तंजावुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है।  यहाँ एक 12 वर्षीय लड़के के खिलाफ 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से गर्भवती करने के आरोप में Pocso एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। दरअसल, बच्ची के पेट में दर्द होने पर उसके माता-पिता ने उसे राजा मीरासुदर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया, तब उसके गर्भवती होने का पता चला।

तमिलनाडु पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती कराने पर पता चला कि बच्ची नौ महीने की गर्भवती है। उसी दिन लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद अस्पताल ने तंजावुर महिला पुलिस स्टेशन को सूचना दी और बताया कि लड़की की स्थिति के लिए एक 12 वर्षीय लड़का जिम्मेदार है।  इसके बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ Pocso कानून की दो धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। लड़के को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भी भेज दिया गया है।

इस बीच, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या लड़की को गर्भवती करने के लिए कोई और भी जिम्मेदार था और यह भी कि परिवार और लड़की, गर्भावस्था के बारे में जाने बिना वापस कैसे चले गए? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

पत्नी के क़त्ल की गवाही देने आया था पति, कोर्ट के अंदर ही गोली मारकर हत्या

पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख बौखलाया पति, हुई मौत

पैसे नहीं दिए तो कलियुगी बेटे ने बीच सड़क पर कर डाला पिता का क़त्ल, ग्रामीणों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Related News