स्कूल फंक्शन में कुछ इस अवतार में नजर आए तैमूर, वीडियो बनाती नजर आई माँ करीना

शुक्रवार को धीरुभाई इंटरनेशनल स्कूल के एनअुल फंक्शन में बॉलीवुड सितारों के बच्चे अपनी एक्टिंग एवं डांसिंग से सभी का ध्यान खींचते नजर आए। आराध्या बच्चन और अबराम खान की परफॉर्मेंस के पश्चात् अब तैमूर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तैमूर स्कूल फंक्शन में काफी मजेदार तरीके से डांस परफॉर्मेंस एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। छोटे से तैमूर के ना सिर्फ डांस स्टेप अच्छे थे, बल्कि उन्होंने गजब के एक्सप्रेशन भी दिए। 

तैमूर अपनी डांस परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल खुश करते नजर आए। उनकी मम्मी करीना तो इतनी खुश हुईं कि वो दूर से बैठकर वीडियो बनाती रहीं। करीना के चेहरे की खुशी एवं एक्साइटमेंट बता रहा है कि तैमूर ने उनकी उम्मीद से अधिक अच्छा परफॉर्म किया। तैमूर का वीडियो देखने के बाद प्रशंसकों ने उनकी प्रशंसा में कमेंट की बारिश कर दी है। 

वही इस पर एक शख्स ने लिखा- ये कितना क्यूट है। दूसरे ने लिखा कि बच्चा इतना अच्छा डांस करे, तो मां का खुश होना जायज है। वही कई सारे प्रशंसकों ने कहा कि करीना की खुशी तो देखो। एक शख्स ने लिखा- तैमूर छोटी सी उम्र में ऐसा कमाल कर रहे हैं, तो बडे़ होकर ना जानें क्या करेंगे। 

विक्की कौशल ने चुपके से पत्नी कैटरीना का बना दिया ऐसा वीडियो, देखकर फैंस के साथ स्टार्स भी हुए लोटपोट

स्कूल फंक्शन में साड़ी पहने नजर आई शाहिद कपूर की बेटी मिशा, देखकर चौंके फैंस

तलाक की ख़बरों के बीच एक साथ डांस करते नजर आए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुआ VIDEO

Related News