माँ करीना जैसे हैं तैमूर अली खान, योगा करते हुए तस्वीर वायरल

करीना कपूर खान अपनी अदाकारी से लेकर अपने योगा तक के लिए चर्चाओं में रहती हैं। एक्ट्रेस को आए दिन योगा करते हुए देखा जाता है। वह खुद को फिट रखने के लिए हर दिन वर्कआउट करती रहती हैं। आप जानते ही होंगे प्रेग्नेंसी के बाद करीना का वजन बढ़ गया था, लेकिन बेबी होने के बाद करीना ने वापस खुद को फिट रखने के लिए योगा और एक्सरसाइज शुरू कर दिया है। इस मामले में वह अपने बेटे को भी आगे रखती हैं। अब उनके बेटे तैमूर अली खान भी उनके ही नक्शे कदम पर चल रहे हैं। इन दिनों वह भी मां की तरह घर पर योगा कर रहे हैं।

हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोटो शेयर की है जिसमें वह योगा मैट पर लेटकर स्ट्रेच कर रहे हैं। वैसे करीना ने इस फोटो के साथ जो कैप्शन लिखा है वो काफी मजेदार है। आप देख सकते हैं करीना ने कैप्शन में लिखा है, 'योगा करने के बाद स्ट्रेचिंग या सोकर उठने के बाद की स्ट्रेचिंग।' वैसे तैमूर की इस फोटो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी तेजी से अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग हैं जो तैमूर की मासूमियत पर प्यार बरसा रहे हैं, वहीं कई लोग है जो तैमूर के मजे भी ले रहे हैं।

वैसे आपको याद हो तो अभी कुछ दिनों पहले ही करीना ने तैमूर की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह सभी के लिए कुछ स्पेशल बनाते नजर आए थे। उस समय तैमूर की इस फोटो को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि करीना ने सिजेरियन डिलीवरी के जरिए दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उनके बेबी का नाम अब तक सामने नहीं आया है लेकिन फोटो बीते दिनों गलती से सामने आ चुकी है। बीते दिनों ही करीना के पिता ने गलती से नन्हे मेहमान का फोटो शेयर कर दिया था और उनके डिलीट करने से पहले ही वह वायरल हो गया। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसमें आमिर खान लीड रोल में हैं।

केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने ज़हर खाने वाली महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

कोरोना का डर: अजय देवगन ने रोकी फिल्म मेडे की शूटिंग

कोरोना: क्या दिल्ली में लगेगा सम्पूर्ण लॉकडाउन ? केजरीवाल बोले- पाबंदियां बेहद जरुरी

Related News