लंदन से लौटकर ये क्या करने लगे तैमूर

बॉलीवुड के सुपर क्यूट ​किड्स तैमूर अली खान हमेशा चर्चा में  रहते हैं। उनकी क्यूटनेस के सभी दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग इंतजार में रहते हैं। हाल ही में तैमूर की लंदन दौरे की तस्वीरें सामने आई थीं, जिन्हें फैंस ने खूब सराहा था। अब तैमूर लंदन से लौटकर आ गए हैं। लंदन से लौटकर तैमूर ने ऐसा कुछ कर दिया कि उनके चाहने वाले आश्चर्य से भर गए। 

जी, हां तैमूर की कुछ  तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अलग अंदाज में दिख रहे हैं। तैमूर की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें वह मुंबई स्थित अपने घर की बालकनी में झूला झूलते नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और तैमूर की क्यूटनेस के कायल हुए जा रहे हैं। तस्वीरों में साफ तौर पर दिख रहा है कि तैमूर पहले से ज्यादा लंबे और दुबले हो गए हैं, लेकिन उनकी क्यूटनेस बरकरार है। तैमूर अली खान इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि तैमूर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फैंस इन तस्वीरों पर लाखों की संख्या में कमेंट और लाइक करते हैं। इस समय तैमूर बॉलीवुड में सबसे क्यूट किड्स में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें—

लंदन हॉलिडे से लौट आए तैमूर

लंदन पार्क में खेलने निकले छोटे नवाब

तैमूर बने गुंडे, वीडियो है सबूत

 

Related News