कुर्ता-पायजामा पहनकर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे क्यूट तैमूर

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान अक्सर ही अपनी क्यूट तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. तैमूर की हर रोज कोई ना कोई तस्वीर तो सोशल मीडिया पर दिख ही जाती है. तैमूर ने तो पॉपुलैरिटी के मामले में अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ तक को पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में तैमूर की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उनका ट्रेडिशनल अंदाज़ नजर आ रहा है. तैमूर अपनी मम्मी के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे और इस दौरान ही मीडिया ने एक बार फिर अपने कैमरे की निगाहों में कैद कर लिया.

पापा के साथ चिल आउट करते हुए नजर आए तैमूर, फुटबॉल खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर मंगलवार को अपनी मॉसी रीमा जैन के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं थीं और इस दौरान तैमूर भी उनके साथ नजर आए. तैमूर ने वाइट और ब्लू कलर का कुर्ते-पायजामा पहना था जिसमें वो बहुत ज्यादा क्यूट लग रहे थे. तैमूर के इतने प्यारे लुक को देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तेजी से तैमूर के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिए. कुछ तस्वीरों में तैमूर के साथ रीमा जैन के बेटे अदार और अरमान जैन भी नजर आए. उन्होंने तैमूर के साथ मिलकर खूब मस्ती की.

‘गुड न्यूज’ के बाद करीना की झोली में गिरी एक और बड़ी फिल्म

तैमूर के कुछ वीडियोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है जिसमें वो अपने खिलौनों के साथ खेलते हुए दिखाई दें रहे हैं. तैमूर के इस बेहद क्यूट लुक के सभी फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है. आपको बता दें तैमूर अपने जन्म से ही सभी के फेवरेट हैं. इस साल 20 दिसंबर को वो 2 साल के हो जाएंगे.

करीना के इस सेक्सी लुक से आप भी अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे

कैमरे को हाय करते नज़र आए तैमूर, वायरल हो रही फोटो

दुनिया के सबसे क्यूट फुटबॉल प्लेयर बने तैमूर अली खान

Related News