पापा के साथ चिल आउट करते हुए नजर आए तैमूर, फुटबॉल खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल
पापा के साथ चिल आउट करते हुए नजर आए तैमूर, फुटबॉल खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल
Share:

बॉलीवुड के छोटे नवाब कहे जाने वाले तैमूर अली खान कभी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता. तैमूर जन्म से ही सभी के फेवरेट हैं और हर दिन उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं. तैमूर की उम्र अभी महज डेढ़ साल है और वो अभी से ही सोशल मीडिया किंग बन गए हैं. हाल ही में तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanx) on

तैमूर अब बड़े हो गए है और वो भागने-दौड़ने भी लगे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर फुटबॉल के पीछे बड़ी ही तेजी से भाग रहे हैं और बॉल को पकड़ रहे हैं. वो अकेले ही मस्तमौला अंदाज़ में खेल रहे हैं. तैमूर ने ग्रीन टी-शर्ट और वाइट शॉर्ट्स पहने है जिसमें वो बेहद ही क्यूट लग रहे हैं. तैमूर का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस उनकी इस क्यूट अंदाज़ की खूब तारीफ कर रहे हैं.

इसके अलावा तैमूर की और भी फोटोज सामने आई है जिसमें वो अपने पापा सैफ के साथ चिल आउट करते हुए नजर आ रहे हैं. तैमूर और सैफ बड़े ही आराम से बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. तैमूर के नाम से कई सारे इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं जिस पर हर दिन उनकी क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं. उनके सभी एकाउंट्स पर लाखों फॉलोवर्स हैं जो हर दिन तैमूर के नए लुक को देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं.

‘गुड न्यूज’ के बाद करीना की झोली में गिरी एक और बड़ी फिल्म

तैमूर से भी क्यूट बच्चा पैदा करने की तैयारी में लगे सैफीना..!!!

मीडिया को देखते ही ख़ुशी के मारे झूम उठते हैं तैमूर, ये तस्वीरें हैं सबूत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -