दुनिया के सबसे क्यूट फुटबॉल प्लेयर बने तैमूर अली खान
दुनिया के सबसे क्यूट फुटबॉल प्लेयर बने तैमूर अली खान
Share:

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान कभी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में ना रहे ऐसा तो हो नहीं सकता है. तैमूर इतनी नन्ही-सी उम्र में भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. तैमूर अब बड़े हो चुके हैं और वो आए दिन स्पॉट होते ही रहते हैं. हाल ही में तैमूर एक बार फिर फुटबॉल खेलते हुए स्पॉट हुए. तैमूर की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं तैमूर बेहद ही क्यूट लग रहे हैं. उन्होंने ब्लू कलर की टी-शर्ट और ब्राउन रंग के शॉर्ट्स पहने हैं और इसके साथ तैमूर ने ब्लू शूज भी पहने हुए हैं. इस लुक में तैमूर हर बार की तरह ही बहुत स्वीट नजर आए. तैमूर के बाल भी अब बढ़ गए हैं और बड़े बालों में तैमूर और ज्यादा क्यूट लग रहे हैं. नन्हे से तैमूर तेजी से दौड़ते हुए फुटबॉल खेल रहे हैं. फुटबॉल खेलने में तैमूर का साथ दे रहे हैं उनके पापा सैफ अली खान.

तैमूर अपने अब्बा के साथ दो दिन पहले भी फुटबॉल खेलते हुए स्पॉट हुए थे. वैसे सिर्फ फुटबॉल ही नहीं बल्कि तैमूर बैडमिंटन और क्रिकेट भी खेलते हैं. इन दिनों तैमूर गेम्स खेलने पर ज्यादा ध्यान दें रहे है. वैसे एक बार तैमूर के पापा सैफ ने ये भी कहा था कि तैमूर बड़े होकर एक्टर नहीं बल्कि क्रिकेटर बनेंगे.

सोशल मीडिया पर तैमूर की सभी फोटोज तेजी से वायरल हो रहीं है. वैसे तैमूर कही भी जाए मीडिया उनके क्यूट लुक को अपने कैमरे में कैद कर ही लेती हैं. चाहे तैमूर अपनी मौसी करीना के घर जाए या फिर नानी बबिता के घर और या तैमूर प्ले स्कूल के बाहर ही क्यों न स्पॉट हो हर बार वो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.

पापा के साथ चिल आउट करते हुए नजर आए तैमूर, फुटबॉल खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल

‘गुड न्यूज’ के बाद करीना की झोली में गिरी एक और बड़ी फिल्म

तैमूर से भी क्यूट बच्चा पैदा करने की तैयारी में लगे सैफीना..!!!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -