देश पर अंधविश्वास का साया, दो राज्यों में तीन की मौत

नई दिल्ली। देश में इन दिनों अंधविश्वास फैला हुआ है। कई लोग अंधविश्वास की चपेट में आकर मौत का शिकार हो रहे हैं। अभी राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में अंधविश्वास के कारण 11 लोगों की मौत के मामले को लेकर सभी सकते में हैं कि इस बीच अंधविश्वास के कारण देश के दो राज्यों में तीन लोगों की मौत का एक मामला और सामने आ गया है। इन तीनों लोगो की हत्या अंधविश्वास के चलते कर दी गई। यह मामले झारखंड और पुणे के हैं। 

छत्तीसगढ़ चुनाव: कहां ​कितने बजे बंद हो जाएगा मतदान

पहला मामला झारखंड के जमशेदपुर जिले के कुरुलिया गांव का है। यहां के एक व्यक्ति रंजीत प्रधान ने अपनी सास को डायन बताकर उसकी हत्या कर दी। रंजीत ने अपनी सास की लाठी—डंडे से ​पिटाई कर दी। सास की हालत गंभीर होने पर भी रंजीत ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस हत्या में रंजीत का दोस्त विकास भी शामिल था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

राजस्‍थान चुनाव 2018 : बीजेपी ने घोषित किये 131 उम्‍मीदवारों के नाम, 25 नए लोगों को भी दिया टिकट

इसी तरह का दूसरा मामला महाराष्ट्र के पुणे के खेड़ इलाके में सामने आया है। यहां पर एक बुजुर्ग दंपति की हत्या तंत्र—मंत्र के शक में कर दी गई। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय नावसु कुणाजी मुकणे अपनी 48 वर्षीय पत्नी लिलाबाई नावसु के साथ रहते थे। रविवार की रात को कुछ  लोगों ने तंत्र-मंत्र के शक में उन दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के शव उनके घर से मिले हैं।  जब उनकी हत्या की गई तब वह दोनों पूजा कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को  गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों लोगों ने ही बुजुर्ग दंपित के तंत्र—मंत्र में लिप्त होने की अफवाह फैलाई थी।

खबरें और भी

छत्तीसगढ़ चुनाव : पीएम मोदी बोले, कांग्रेस सत्ता में होती तो आज भी बीमारू ही रहता छत्तीसगढ़

बूथ कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह, 2018 के चुनाव लिखेंगे 2019 की गाथा

छत्तीसगढ़ चुनाव: नक्सलियों को मतदाताओं ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बढ़ रहा है वोटिंग प्रतिशत

 

Related News