बूथ कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह, 2018 के चुनाव लिखेंगे 2019 की गाथा
बूथ कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह, 2018 के चुनाव लिखेंगे 2019 की गाथा
Share:

भोपाल। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर हैं। छत्तीसगढ़ में तो पहले चरण के लिए मतदान जारी है। चुनावों को लेकर हर पार्टी अपने—अपने कार्यकर्ताओं को दिशा—निर्देश दे रही है। इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आज बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

मध्‍य प्रदेश चुनाव 2018 : गरीब किसान का बेटा शिवराज ऐसे बना मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री

शाह ने वीडियो कांफ्रेंस के  जरिए राज्य के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे दोबारा भाजपा सरकार बनाने के लिए कमर कस लें। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2018 के चुनाव को साधारण चुनाव न मानें,  ब​ल्कि यह चुनाव 2019 के लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि बनाएंगे, इसलिए इन्हें गंभीरता से लें। 

मध्यप्रदेश चुनाव: दो दिनों में दो हज़ार लोग भर सकते हैं नामांकन पत्र

अमित शाह ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव हमारे लिए केवल सरकार बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कारण ही भाजपा विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभर रही है और हमें विश्वास  है कि पार्टी कार्यकर्ता देश की जनता को कभी मायूस नहीं करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत को यदि महान बनाना है, तो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का शासन देश में लंबे समय तक रहना जरूरी है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत के लिए कार्य करना होगा। 

मध्यप्रदेश : शिवराज के परिवार की संपत्ति 4 करोड़ से ज्यादा बढ़ी, पत्नी ने पीछे छोड़ा

अमित शाह ने शिवराज सरकार की तारीफों के ​भी पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह शिवराज सरकार ने पिछले 15 सालों में काम किया है, वो लोकतांत्रिक व्यवस्था  में सरकार चलाने का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर मतदाता तक सरकार के कामों और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव को जनसंपर्क का मजबूत माध्यम बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें लोगों तक यह बात पहुंचानी होगी कि सरकार का काम  राजनीतिक विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि जनता का विकास करना है। 

चुनावी अपडेट

मध्य प्रदेश चुनाव: अब मतदाताओं को लुभाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का सहारा लेगी भाजपा

मध्यप्रदेश चुनाव: प्रचार करने जा रहे नेता रामगोविंद चौधरी को आया हार्ट अटैक, एयर एम्बुलेंस से पहुँचाया दिल्ली

छत्तीसगढ़ चुनाव: नक्सलियों को मतदाताओं ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बढ़ रहा है वोटिंग प्रतिशत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -