Video: ढाबे में काम करने लगे सुनील ग्रोवर, दाल बनाते आए नजर

अपनी कॉमेडी से लेकर एक्टिंग तक से लोगों के दिलों में बसने वाले सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने एक वीडियो के चलते चर्चाओं में हैं। जी दरअसल सुनील एक ऐसे स्टार हैं जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। आए दिन आप उन्हें अपने वीडियो और फोटो शेयर करते देख सकते हैं। अपने फोटोज और वीडियोस के जरिये वह फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब इसी क्रम में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह ढाबे में खड़े हैं और दाल बना रहे हैं।

वैसे इस वीडियो को सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक पांच लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वैसे इस वीडियो में सुनील ग्रोवर पूरी मेहनत के साथ ढाबे में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को शेयर कर यह बताया है कि, 'सर्दियों में यहां काम करना उनका सपना होता है।' इस वीडियो में आप देख सकते हैं सुनील ग्रोवर तड़का दाल बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ वह रोटी के लिए ढाबे में मौजूद शख्स को आवाज भी लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर ने बताया है, 'सर्दियों के दौरान मेरे सपनों का व्यावसाय।।।'

अब सुनील ग्रोवर का यह वीडियो सभी को पसंद आ रहा है। वैसे इसके पहले सुनील ग्रोवर ने कई वीडियो शेयर किये थे, जिसके जरिए वह अपने फैंस का मनोरंजन करते हुए दिखाई दे हैं। वैसे सुनील ग्रोवर के काम के बारे में बात करें तो बीते दिनों ही वह तांडव वेब सीरीज में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में उनके साथ सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकार नजर आए थे। वैसे इस सीरीज में सुनील ग्रोवर की एक्टिंग और अंदाज को देखकर कई लोगों ने उनकी तारीफों के पूल बांधे थे। फिलहाल सुनील के पास काम का ढेर है और वह जल्द ही फैंस को बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं।

मार्केट वैल्यूएशन bse mcap आरएस 200 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक स्तर को किया पार

डॉक्टर्स से बिना पूछे ना ले दवाइयां, दवाइयों में छुपे है कई राज

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- सत्ता इशारे पर पुलिस कर रही उत्पीड़न

Related News