रायबरेली में मोदी सरकार पर जमकर बरसी सोनिया गांधी, बोली कुछ ऐसा

रायबरेली : यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। बुधवार को उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में बने रहने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए सत्ताधारी दल ने मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दीं। मतदाताओं को लुभाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। सब जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में जो कुछ भी हुआ, वह नैतिक था या अनैतिक। इससे पहले सोनिया और प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। 

क्या बंगाल की सियासी हिंसा रोक पाएंगे गवर्नर ? बुलाई सर्वदलीय बैठक

कुछ ऐसा बोली सोनिया 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद रायबरेली पहुंचीं सोनिया ने कहा, ''पिछले कुछ सालों में हमारी चुनावी प्रक्रिया में कई तरह के संदेह उभरकर सामने आए हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता कि सत्ता बचाने के लिए मर्यादा लांघी गई।'' इस दौरान प्रियंका ने कांग्रेस की हार के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ''मैं यहां कोई भाषण नहीं दूंगी, लेकिन मुझे बोलने के लिए कहा जा रहा है तो सच बताती हूं। मैं उन कार्यकर्ताओं का पता करूंगी, जिन्होंने पार्टी के लिए चुनाव के दौरान काम नहीं किया।

भारत आने से पहले बोले अमेरिकी विदेश मंत्री, मोदी है तो मुमकिन है

इसी के साथ सोनिया गांधी ने पहली बार रायबेरली से 2004 में चुनाव लड़ा और तब से अब तक वह यहां की सांसद हैं। आमतौर पर बाकी पार्टियां कांग्रेस को इस सीट पर वॉकओवर देती आई हैं। लेकिन, इस बार सोनिया के ही खास सिपहसलार रहे दिनेश सिंह ने भाजपा के टिकट पर सोनिया को चुनौती दी थी। हालांकि, इस चुनाव में सोनिया ने उन्हें डेढ़ लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

राजेश पायलट की पुण्यतिथि में नहीं पहुंचे गहलोत, राजस्थान में सियासत गर्म

सोनिया और प्रियंका पहुंची रायबरेली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सुनाई खरी-खरी

जैसे मुट्ठी से सरकती है बालू, वैसे ही ममता के हाथ से सरक रहा बंगाल- शिवसेना

 

Related News