बेटी श्रद्धा के गानें पर जमकर नाचे शक्ति कपूर, वायरल हुआ VIDEO

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज के करीब है। फिल्म के गानों को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है तथा अब इसका नया गाना 'शो मी द ठुमका' (Show Me The Thumka) भी हिट हो गया है। ऐसे में अब इस गाने पर श्रद्धा कपूर के पिता व दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti kapoor) ने डांस किया है। 

श्रद्धा कपूर ने इसका वीडियो साझा किया है, वहीं बातचीत के बाद दोनों क्यूट अंदाज में मस्ती भी करते नजर आ रहे हैं। प्रशंसकों को ये वीडियो पसंद आ रहा है। शक्ति कपूर एवं श्रद्धा कपूर का ये वीडियो न केवल बहुत क्यूट है, बल्कि मजेदार भी हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि श्रद्धा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं, जबकि पिता शक्ति कपूर पीछे खड़े होकर 'तू झूठी मैं मक्कार' के नए गानें 'शो मी द ठुमका' गाने पर डांस कर रहे हैं। कुछ सेकेंड्स के बाद श्रद्धा बोलती हैं- 'बापू ठुमका लगा रहे हो?' इस पर शक्ति बोलते हैं- 'बच्चा ठुमका मारा जाता है।' इसके बाद दोनों जोर जोर से बार बार 'मारो ठुमका' चिल्लाते हैं।

वीडियो में एक तरफ जहां मुस्कुराती हुईं श्रद्धा कपूर बहुत प्यारी नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शक्ति कपूर का स्वैग भी देखते ही बन रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में श्रद्धा कपूर ने बताया है कि चुनिंदा बेस्ट रील्स को वो अपनी स्टोरी पर साझा करेंगी। इस वीडियो पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स एवं कमेंट्स आ चुके हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ, कृष्णा श्रॉफ समेत कई स्टार्स ने भी इस पर कमेंट किया है।  

'वो थप्पड़ मार गया और तुम उसके सामने गाने गा रहे हो', आखिर क्यों अली जफर पर भड़के पाकिस्तानी?

पुण्यतिथि से पहले ही माँ को याद कर भावुक हुई जान्हवी कपूर

पठान के 1000 करोड़ की कमाई करने पर स्वरा ने कसा बायकॉट गैंग पर तंज

Related News