'भविष्य में सपा से कोई गठबंधन नहीं करेंगे..', भतीजे अखिलेश को शिवपाल ने दिया सबसे बड़ा झटका

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां प्रसपा  की कोर कमेटी ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि शिवपाल यादव खेमे का भविष्य में सपा से किसी भी तरह का गठबंधन नहीं होगा। वहीं, सपा को छोड़कर दूसरी पार्टियों से गठबंधन के लिए रास्ते खुले हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिवपाल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यदि मुलायम सिह यादव इस सीट से नहीं लड़ेंगे तो उस परिस्थिति में शिवपाल का लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) के MLA और प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से ताल ठोकने की तैयारी कर सकते हैं। इससे पहले शिवपाल यादव ने सपा को खून पसीने से सींच कर खड़ा किया था। हालांकि, अब वे प्रसपा को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने की कोशिश में है। बता दें कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से प्रसपा को 100 सीटेंर देने की मांग को ठुकरा दिया था, इसी के कारण चुनाव में सपा की करारी शिकस्त हुई। वहीं, अब शिवपाल यादव ने भविष्य में सपा के साथ किसी गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है।

प्रदेश हेडक्वार्टर पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की सभी सीटों पर वे उम्मीदवार उतारेंगे और उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरेगा। इसके लिए जिला अध्यक्षों को पार्टी स्तर पर जानकारी दी जा चुकी हैं।  

नितीश कुमार को विपक्षी एकता से उम्मीद, कहा- 2024 के बाद भाजपा को सिखाएंगे सबक

सपा सरकार में होता था भ्रष्टाचार, ख़राब हुई यूपी की छवि- केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा ऑपरेशन लोटस.., 7 सितम्बर को महामहिम मुर्मू से मिलेंगे AAP विधायक

Related News