रणविजय सिंघा को रुला चुके है शिव ठाकरे, वायरल हो रहा है ये VIDEO

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे हिंदी शो में भी धमाल मचा रहे हैं। बिग बॉस 16 में उनके गेम, स्ट्रेटेजी बाकी प्रतियोगियों पर भारी पड़ रही है। इस बीच शिव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनके रोडीज के दिनों है जब रणविजय सिंघा के सामने उनका ऑडिशन हुआ था।

शिव बिग बॉस से अपनी पहचान बनाने से पहले MTV रोड़ीज का भाग रह चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके ऑडिशन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिव कहते हैं कि कैसे उनका सफर परेशानियों भरा रहा है। वो मुंबई के एक स्लम में रहा करते थे। पापा पान की दूकान चलाते हैं। उन्होंने और बहन ने घर घर दूध की थैलियां न्यूज़ पेपर बांटे हैं। शिव का ऑडिशन ले रहे रणविजय उनकी ये कहानी सुनकर भावुक हो जाते हैं तथा उन्हें गले से लगा लेते हैं।

आपको बता दें शिव ठाकरे हमेशा से मशहूर होना चाहते थे। पापा के साथ पान की दूकान पर बैठ कर उन्होंने कामयाब होने की कहानी लिख ली। स्लम में ऐसी जगह रहते थे जहां बाथरूम घर से दूर था। अब नया घर भी और डांस स्कूल चला कर अपना गुजारा भी करते हैं। शिव की ये कहानी बिग बॉस 16 में दिखाई दे रहे कम ही लोग जानते होंगे। मगर आशा है इस हिंदी भाषी शो में भी वो आगे तक जाये तथा अपने प्रशंसक डांस क्लास के स्टूडेंट को खुश कर सके। शिव शो में बड़े स्टार्स को भी जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

आपस में भिड़े प्रियंका-शिव, मचा घमासान

बिग बॉस से बाहर होगा ये स्टार! सलमान ने लगाई फटकार

राजीव सेन के आरोपों पर भड़के करण मेहरा, बोले- 'मैं केस रजिस्टर करूंगा'

Related News