आपस में भिड़े प्रियंका-शिव, मचा घमासान
आपस में भिड़े प्रियंका-शिव, मचा घमासान
Share:

देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 16 ने इस समय धमाल मचाया हुआ है. वहीं शो का एक प्रोमो में सामने आया है  जिसमे सलमान खान तीनों नॉमिनेटेड प्रतियोगियों से बोलते हैं कि उन्हें अपना कोई ऐसा दोस्त चुनना होगा, जिन पर उन्हें भरोसा है क्योंकि सारा फैसला उनके ही हाथों में होगा। फिर सुम्बुल बुलाती हैं प्रियंका को। सौंदर्या की ओर से आते हैं गौतम और साजिद खान (Sajid Khan) होते हैं अर्चना गौतम की ओर से। अब तीनों को बजर के सामने खड़ा कर दिया जाता है। आगे सलमान बताते हैं कि यदि दो बजर बजे को प्राइज मनी से 25 लाख रुपये कटेंगे। यदि कोई बजर नहीं बजा तो कोई एक प्रतियोगी घर से बेघर अवश्य होगा। तीनों में से कोई एक अवश्य घर जाएगा। वैसे आपको बता दें कि इस बार कोई एलिमिनेशन नहीं होगा। तीनों सदस्य सुरक्षित हैं।

तत्पश्चात, एक दूसरे प्रोमो में शिव ठाकरे (Shiv Thackery) एवं प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka) के बीच घमासान युद्ध देखने को मिलता है। इसमें दोनों साजिद खान को लेकर किसी बात पर झगड़ा करते हैं। प्रियंका बोलती हैं कि उनकी बात चल रही है। इस पर शिव कहते हैं कि मेरा प्वॉइंट ऑफ व्यू है। वह रखेंगे। इस पर प्रियंका उनको शट अप बोलती हैं, जिससे शिव भड़क जाते हैं। फिर वह उंगली दिखाते हुए कहते हैं कि शट अप नहीं। प्रियंका कहती हैं कि ये उंगली किसे दिखा रहे हो। फिर तो दोनों एकदम फॉर्म में आ जाते हैं। शिव बोलते हैं- पूरे घर में दूसरों के मुद्दे में जम्प लेते हो। शिव क्यों नहीं लेगा?

वही एक अन्य प्रोमो में सलमान स्टेज पर नजर आते हैं। वहां वह साजिद खान पर उंगली उठाते हैं। वो बोलते हैं- साजिद इस घर में कर क्या रहा है? फिर गौतम बोलते हैं- टास्क आने पर हिस्सा नहीं लेते। टीना बोलती हैं- स्टैंड नहीं लेते हैं। फिर साजिद कहते हैं- समय आने पर पत्ते दिखाऊंगा। इस पर सलमान बोलते हैं- समय यहां पर नहीं मिलता है। आप एक हिप्पोक्रिट नजर आ रहे हो। स्टैंड लेते हो और फिर स्टैंड बदल देते हो। ये है डबल स्टैंडर्ड। वही अब आगामी एपिसोड में जबरदस्त धमाल मचने वाला है।

राजीव सेन के आरोपों पर भड़के करण मेहरा, बोले- 'मैं केस रजिस्टर करूंगा'

करण मेहरा संग अफेयर पर आया चारु असोपा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

'31 किलो का लहंगा, सिर पर आग' लेकर कीलों पर नाचीं रुबीना, वीडियो देख डरे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -