सावन के अंतिम सोमवार पर निकली शिव बारात, घोड़े पर सवार होकर निकले भोलेनाथ

इंदौर। सावन मास भगवान शिव को समर्पित होता है, इस वर्ष सावन मास दो माह का होने के कारण शिव भक्तों ने उत्साह पूर्वक भगवान भोलेनाथ की भक्ति की है। वहीं शिवालयों में भी पुरे सावन मास भक्तों का तांता लगा रहा है। सावन के अंतिम सोमवार पर शहर के विभिन्न शिवालयों में आकर्षक झाकियां बनाई गई तो कई जगह शिव बराता भी निकाली गई।

शहर के शिव शक्ति नगर स्तिथ शिव मंदिर में पुरे सावन मास में भगवान शिव के प्रत्येक सोमवार के दिन विशेष श्रृंगार किए गए। इसके साथ ही सावन मास में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किए गए और प्रसादी का वितरण किया गया। वहीं सावन के अंतिम सोमवार के दिन शिव शक्ति नगर में विशाल शिव बारात निकाली गई। जिसमें धर्म प्रेमी जनता ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

यात्रा में ढोल नगाड़े, डीजे, बैंड बाजा, अखाड़ा, हनुमान जी का अद्भुत स्वरूप के साथ भगवान भोलेनाथ घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। शिव बारात का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या शिव भक्तों ने हिस्सा लिया, यात्रा में भक्त शिव भजनों की धुन पर थिरकते नजर आए।

सीएम शिवराज के लिए सद्बुद्धि यज्ञ कर रही कांग्रेस, 50 कार्यकर्ताओं में से 5 ने ही किया 'हनुमान चालीसा' का पाठ, गुटबाजी की भी खबरें

'अब मध्यप्रदेश के डॉक्टर्स को साल 2016 से ही मिलेगा सातवां वेतनमान..', सीएम शिवराज ने किया ऐलान

क्या सीएम शिवराज को दरकिनार कर रही भाजपा ? जन आशीर्वाद यात्राओं के लिए पहली बार अलग प्लान

Related News