बेटे संग शिल्पा शेट्टी ने की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो शेयर कर कही ये बात

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पर गणेश जी विराजे हैं। शिल्पा ने वर्षों पुरानी परम्परा को जारी रखते हुए अपने पति राज कुंद्रा की अनुपस्थिति में भी बप्पा का घर में स्वागत किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर गणेश आरती का वीडियो साझा किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान संग आरती करते हुए दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ ही कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने लिखा- प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे गन्नु राजा साथ हैं, तो हर संकट की मात है। वर्षों पुरानी अपनी परम्परा को जारी रखते हुए आपको दुआएं भेज रही हूं। उम्मीद है कि बप्पा की कृपा से आपको सारी समस्याएं तथा बाधाएं दूर करने में सहायता मिलेगी। गणपति बाप्पा मोरिया।

वही इससे पूर्व शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान तथा बेटी समिशा संग तस्वीर साझा की थी। जिसमें वे दोनों बच्चों को बप्पा के पंडाल में बैठकर मिठाई खिलाती हुई दिखाई दे रही थीं। ये फोटोज साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा था- ॐ गन गणपतए नमो नमः! श्री सिद्धिविनायक नमो नमः! अष्ट विनायक नमो नमः! गणपति बाप्पा मोरिया! साथ ही अभिनेत्री ने ये भी कहा था कि गणपति बप्पा उनके घर फिर लौट आए हैं। ये बप्पा का उनके घर में 11वां आगमन है। बता दें, शिल्पा शेट्टी की लाइफ में इस समय बहुत उथल पुथल चल रही है। उनके हस्बैंड राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में जेल में बंद हैं।

दैनिक वेतन कामगारों के लिए आदित्य चोपड़ा ने लॉन्च किया ‘साथी कार्ड’

श्रद्धा कपूर ने पूरे परिवार के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

सेलेब्स के एयरपोर्ट लुक्स पर रोहित शेट्टी का तंज, बोले- पहले तो बनियान में ही...

Related News