5 मार्च को रिलीज होगा शहनाज और बादशाह का गाना 'फ्लाई'

पंजाब में अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों में बसने वाली शहनाज गिल जल्द ही मशहूर रैपर बादशाह संग नजर आने वाली हैं। दोनों के नए गाने का नाम 'फ्लाई' है जो आने वाले 5 मार्च को रिलीज होने वाला है। इस बारे में जानकारी शहनाज ने एक वीडियो पोस्ट कर दी है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल शहनाज और बादशाह के इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही बज बना हुआ है। ऐसे में आपको याद हो तो शूटिंग के दौरान दोनों सितारों ने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जो फैंस को बड़े पसदं आए थे।

वैसे अब फैन्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि कल यानी शुक्रवार को गाना रिलीज हो जाएगा। फिलहाल शहनाज ने बादशाह संग एक वीडियो शेयर कर लिखा है: 'फ्लाई' 5 मार्च को रिलीज होगा।' आप देख सकते हैं उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इस सॉन्ग की झलकियों को दिखाया गया है। इस वीडियो पर आए लाइक्स और कमेंट्स से यह पता लगाया जा सकता है कि फैन्स गाने के लिए कितना इंतजार कर रहे हैं।

वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि शहनाज गिल और बादशाह का यह साथ में पहला गाना होगा। जी दरअसल शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के जरिए खूब लोकप्रियता हासिल की थी और इसी शो के बाद उनकी फैन फॉलोविंग में एकदम से इजाफा हो गया। आपको याद हो तो इस शो में खासकर शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वैसे शो से बाहर आने के बाद भी लगातार सिद्धार्थ और शहनाज को साथ देखा जाता है।

टूटा हिमांशी-आसिम का रिश्ता, किया एक-दूजे को अनफॉलो और तस्वीरें डिलीट

दो बच्चों का वीडियो शेयर कर बोले दलेर मेहँदी- 'इन उस्तादों से मिलना चाहता हूं'

जॉन अब्राहम की पत्नी बनने वालीं थीं हिमांशी खुराना, इस वजह से कर दिया था मना

Related News