'पति को रिझा कर बेड पर बुलाया, फिर हाथ-पाँव बाँधे और काट दिया लिंग...', पूरा मामला जानकर काँप उठेगी रूह

ब्राजील से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक महिला ने अपने पति का लिंग काट कर टॉयलेट में बहा दिया। महिला अपने पति से नाराज चल रही थी। महिला के पति ने उसकी 15 वर्षीय भतीजी के साथ सेक्स कर लिया था जिसकी वजह से महिला नाराज थी। यह घटना दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील की है। प्राप्त खबर के मुताबिक, ब्राजील की राजधानी साओ पाउलो के नजदीक अतिबाया में हुआ। यहाँ 34 वर्षीय इस महिला ने अपने 39 वर्षीय पति से बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। इसके लिए उसने पहले पति को रिझा कर बेड पर बुलाया तथा उसके हाथ पैर एक कपड़े से बाँध दिए। 

तत्पश्चात, उसके लिंग को एक ब्लेड से काट दिया और इसकी तस्वीरें भी ली। फिर उसने कटे हुए लिंग को टॉयलेट में बहा दिया क्योंकि उसने सुन रखा था कि कटे हुए अंग दुबारा जुड़ सकते हैं। महिला का दावा है कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका पति महिला की 14 वर्षीय भतीजी के साथ सेक्स कर चुका था। इसी का बदला लेने के लिए महिला ने यह कदम उठाया। तत्पश्चात, महिला स्वयं ही पुलिस थाने अपने-आप को सौंपने पहुँच गई। यहाँ पहुँच कर महिला ने कहा, “गुड इवनिंग सर, मैं यहाँ आत्मसमर्पण करने आई हूँ क्योंकि मैंने अपने पति का लिंग काट दिया है।” यह सुनकर पुलिस वाले भी सकते में आ गए। पुलिस ने उसे हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अभी उसके पति की हालत के विषय जानकारी सामने नहीं आई है।

वही इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं। वर्ष 2021 में ब्राजील में ही एक महिला ने अपने प्रेमी का लिंग काट कर कढ़ाई में तल दिया था। महिला ने अपने प्रेमी का क़त्ल भी कर दिया था। जुलाई 2023 में भारत में ही आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने पति का लिंग इसलिए काट दिया था क्योंकि वह अपनी पूर्व पत्नी की रील्स देखता था।

पुलिस ने मारा BJP नेता के मुर्गी फार्म पर छापा, बरामद हुई अवैध शराब की 14 हजार बोतलें

'लड़के ने भरी प्रेमिका की मांग, मिठाई खिलाई', और फिर जो किया वो कर देगा हैरान

लड़की की इंस्टाग्राम रील देखकर चाचा ने हीरोइन बनाने के लिए फिल्म निर्देशक से मिलवाया, वो ले गया होटल और फिर...

Related News