गणेश चतुर्थी पर सेम ड्रेस में नजर आईं शमिता-शिल्पा, लोग बोले- 'एक महीने पहले...'

बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों खूब धमाल मच रहा है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में आप शमिता शेट्टी को देख रहे होंगे। वैसे शमिता और उनकी बहन शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा की बड़ी भक्त हैं। जी हाँ और दोनों बहनें भगवान गणेश में आस्था रखती हैं। ऐसे में गणेश चतुर्थी का त्योहार बीते 10 सितम्बर से शुरू हुआ है और यह पर्व शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों के लिए बेहद खास है। आप सभी जानते ही होंगे हर साल शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी गणेश चतुर्थी की खास तैयारी करती हैं।

ऐसे में इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों वियान और समिशा के साथ अपने घर पर गणपति का भव्य वेलकम किया। वहीं शमिता ने बिग बॉस OTT में गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान सबसे खास रही शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की ड्रेस। जी दरअसल दोनों एक जैसे लिबास में नजर आईं। अब इस समय सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इन तस्वीरों में शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों एक जैसे कपड़ों में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं तस्वीरों में शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है।

इन तस्वीरों में शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी का लुक एक जैसा नजर आ रहा है। केवल यही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी की बेटी ने भी अपनी मां और मौसी की तरह सेम आउटफिट पहना था। अब इन तस्वीरों को देखकर फैंस यह कह रहे हैं कि शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी के घर में जाने से पहले ही गणपति पूजन की तैयारी कर ली थी। खैर जो भी ही लेकिन इस समय शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी के इस देसी लुक की जमकर तारीफ हो रही है।

नहीं बढ़ेगी एकता कपूर की सैलरी, जानिए क्या है मामला?

करनाल: जल्द खत्म हो सकता है धरना, किसानों और प्रशासन के बीच हुआ समझौता

'मैं जमानत नहीं मांगूंगा, सुप्रीम कोर्ट तक लडूंगा...', कहने वाले CM बघेल के पिता को 3 दिन में मिल गई बेल

Related News