निया ने रवि को बताया 'बेस्ट किसर', पत्नी सरगुन का ये था रिएक्शन

पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाओं से लाखों दिलों को जीतने वाली सरगुन मेहता टीवी एक्टर रवि दुबे की पत्नी हैं। रवि ने निया शर्मा संग वेब शो जमाई राजा 2.0 में काम किया है। ऐसे में बीते दिनों ही निया ने रवि दुबे को लेकर एक ऐसा कॉम्पलिमेंट दिया है, जिससे सरगुन को झटका लगा है। जी दरअसल बीते दिनों ही हुए दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड्स में निया शर्मा ने रवि दुबे को बेस्ट किसर बताया। आपको पता हो दोनों ने वेब शो जमाई राजा 2.0 में अंडरवॉटर किसिंग सीन को शूट किया था। उसी सीन को ध्यान में रखते हुए निया ने रवि को बेस्ट किसर बताया।

अब इन सभी के बीच एक इंटरव्यू में रवि दुबे ने बताया है कि 'उनका और उनकी पत्नी सरगुन मेहता का निया की इस बात पर क्या रिएक्शन था।' रवि ने कहा, ''मेरे होश उड़ गए थे। मैं और सरगुन दोनों निया को बहुत पसंद करते है। जब हमने उसका वीडियो देखा था तो मैं और सरगुन हंसने लगे थे क्योंकि हम निया को अच्छे तरीके से जानते हैं। मैं और क्या कहूं। उसने जो कहा और वो हमेशा जो कहती है सर आंखों पर है। मैं इसे कॉम्पलिमेंट की तरह लूंगा। निया बस निया है, जो भी वो कहती है मैं अच्छे से ही लेता हूं। हमारे बीच कोई अनबन या नकारात्मकता नहीं है।''

इसी के साथ आगे रवि ने कहा, ''पहले सीजन में मैं संकोच कर रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इस बात का क्रेडिट मैं निया को देता हूं। मैं ये पहले भी कहा है लेकिन ऐसे सीन्स में सारी बात लड़की पर आती है, यह सारी बात उसपर निर्भर करती है कि वो सिचुएशन को सहज बनाती है या अजीब। और निया ऐसी लड़की है जिसके साथ आप इंटिमेट मोमेंट शेयर करो या इमोशनल आप अजीब फील नहीं करोगे।''

आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसा ESIC अधिकारी, रेड में मिले इतने लाख रुपए

पत्नी अदिति की गोद भराई पर मोहित मलिक ने लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर कही ये बात

'हौंसला रख' की शूटिंग के बीच शहनाज ने करवाया नया फोटोशूट

Related News