रिलीज हुआ सपना का नया गाना 'I love u gori re' तो फैंस ने कर दिया ऐसा कमेंट

अब तक सपना चौधरी को उनके ज्यादातर गानों में आपने जबरदस्त लटके झटके ही मारते हुए ही देखा होगा। लेकिन अब वह गांव की सीधी साधी छोरी के लुक में फैंस को एंटरटेन करती हुई दिखाई देने वाली है। सपना चौधरी का नया गाना Love u gori re रिलीज हो चुका है। इस नए हरियाणवी गाने में सपना चौधरी को गांव की छोरी के अवतार में भी देख सकते है। 

गांव की गोरी बनी है सपना चौधरी:  हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी अपने नए गाने Love u gori re में बेहद सिंपल लुक में खूबसूरत दिखाई दे रही है। उनका ये देसी लुक फैंस को खूब पसंद आने लगा है। खबरों का कहना है कि इस गाने को सपना चौधरी पर फिल्माया गया है लेकिन इसे गाया नोनू राणा ने है। इस गाने की रिलीज को लेकर सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। सपना चौधरी ने लिखा है-‘प्यारे प्यारे लोगों के लिए ये प्यारा सा गीत ‘लव यू गोरी रे’ गाने को अपना भरपूर प्यार दे ………। सपना के एक बड़े फैंस ने भी इसी अंदाज में सपना को जवाब देते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा है- ‘सपना, मेरी जान। आपका नया गाना "लव यू गोरी रे" देख लिया। ये गाना और इसका म्युझिक अच्छा हैं। आपने पहने हुए सभी ड्रेस, उनकी स्टाईल, फिटिंग और मैचिंग अच्छी हैं। आपका मेकअप, हेअर स्टाईल, स्माईल और एक्टिंग भी बहोत अच्छा हैं। मेरी गोरी तो आप ही हो, मेरी सपना। जय हिंद, जय हरियाणा !’

 

यहां देखें सपना चौधरी का गाना Love u gori re : बता दें हरियाणा में सपना चौधरी सबसे एंटरटेनिंग डांसर और अभिनेत्री भी हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहती हैं। सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फैंस भी  हैं। 

गाने के बारे में: Love u gori re गाने में सपना चौधरी और हरजीत दीवाना ने एक्टिंग की है। और इस गाने को गाया हरजीत दीवाना और नोनू सिंह ने है। इस गाने को अब तक एक लाख से अधिक रिव्यूज हासिल हो चुके है। इस गाने को लिखा मोनू शर्मा ने है और इसे संगीत GR म्यूजिक ने दिया है। गाने को लेकर फैंस के सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यूज भी प्राप्त हो चुके है। बहुत से फैंस इस गाने को बेस्ट सॉन्ग बता रहे हैं और एक फैन ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर का टैग भी दे दिया गया है। गाने को गांव की लोकेशंस पर ही फिल्माया जा चुका है। गांव के कल्चर को दर्शाते इस रंग बिरंगे गाने में सपना चौधरी का देसी अंदाज हर किसी को भा रहा है।  

गलत बयान पर बोले मनोज देसाई- ''मैंने सिर्फ अमिताभ बच्चन और अब विजय..."

सैटेलाइट को मिला दिवंगत अभिनेता पुनीत का नाम

इन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है सीता रामम

Related News