अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे पर संजय राउत का हमला, बोले- 'हमारी नकल कर रहे हैं'

लखनऊ: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक दिन के अयोध्या दौरे के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन एवं पूजा-अर्चना किए। उनके साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। शिंदे के दौरे को लेकर प्रदेश में बयानबाजी बहुत हो रही है। अयोध्या के मार्ग में लखनऊ पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था, 'भगवान राम का आशीर्वाद हमारे साथ है तथा इसलिए हमें धनुष और तीर का प्रतीक प्राप्त हुआ है।'

वही शिंदे के इस अयोध्या दौरे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी बयान दिया है। राउत ने कहा, हम भी प्रभु श्री राम को मानते हैं। हम कई बार अयोध्या भी जा चुके हैं। मगर भाजपा कभी हमारी पार्टी के साथ नहीं आई। बाबरी कांड हुआ तो भाग गए। महाराष्ट्र में किसान बारिश एवं ओलावृष्टि से परेशान हैं मगर इन सभी मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए राज्य की सरकार अयोध्या चली गई। क्या प्रभु श्री राम उन पर कृपा करेंगे? वे हमारी नकल कर रहे हैं। जनता जानती है कौन असली है और कौन नकली।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिंदे प्रातः 10:45 बजे राम कथा पार्क हैलीपेड पहुंचे। राम कथा पार्क से रैली द्वार होते हुए राम मंदिर दर्शन के लिए वो 11 बजे निकले। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस साथ दोपहर 12:00 बजे राम लला के दर्शन किए तथा मंदिर निर्माण कार्य देखा। 

'कुछ लोग IIT करने के बाद भी अशिक्षित रह जाते हैं..', PM डिग्री विवाद पर पहली बार बोले LG सक्सेना

महादेव के दर्शन करने जा रहे थे भक्तों पर अचानक मधुमक्खियों ने कर दिया हमला, 2 की हुई दर्दनाक मौत

जिस खिलाड़ी को KKR ने 20 लाख में ख़रीदा था, उस पर लगा 2 मैचों का बैन

Related News