भतीजी आयत के साथ सलमान ने काटा जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल

सलमान खान (Salman Khan Birthday) का आज जन्मदिन है। आप सभी जानते ही होंगे सलमान को बॉलीवुड का आइकन माना जाता हैं और कई लोगों के लिए वह प्रेरणा बने हुए है। आज उन्हें करोड़ों लोग प्यार करते हैं। आज सलमान 56 साल के हो गए हैं लेकिन उनका स्टारडम कम नहीं है। आप सभी जानते ही होंगे सलमान खान ने बड़े और छोटे पर्दे दोनों पर बेहतरीन काम किया है। इस लिस्ट में उनका शो बिग बॉस हो या उनकी फिल्म 'हम आपके हैं कौन।।' सभी से वह लोगों के दिलों में हमेशा बसे रहते हैं।

आजकल वह 'बिग बॉस 15' की होस्टिंग कर रहे हैं। वहीं बीते कल उनके जन्मदिन से पहले उनके फार्महाउस पर उनको एक सांप ने काट लिया था। हालांकि, सलमान खान (Salman Khan Snake Bite) ने दुखद और चौंकाने वाली घटना के चलते अपने जन्मदिन के जश्न और एक्साइटमेंट को कम नहीं होने दिया। जी हाँ और अभिनेता ने बीते रविवार रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। उनकी इस बर्थडे पार्टी को बहुत ही निजी तरीके से सेलिब्रेट किया गया।

इस दौरान कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इस बर्थडे बैश के कुछ क्लिप्स सामने आए हैं और इनसे हम यह पता लगा सकते हैं कि यह पार्टी काफी आलीशान और शानदार थी। आप सभी को बता दें कि सलमान (Salman Khan Party Video) ने पार्टी को पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर होस्ट किया। पार्टी की आलीशान सजावट से लेकर पार्टी के केक तक के वीडियो सामने आए हैं जो आप देख सकते हैं। पार्टी की थीम यूनिकॉर्न और पिंक थी। सलमान ने अपना जन्मदिन अपनी भतीजी आयत के साथ शेयर किया। आप जानते ही होंगे आयत सलमान खान की बहन अर्पिता और आयुष शर्मा की छोटी बेटी हैं।

सलमान संग एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर, दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

20 साल से किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने नहीं गए सलमान, चौकाने वाली है वजह

इन 3 अभिनेत्रियों संग मार-पीट कर चुके हैं सलमान खान, शराब पीकर घर के सामने किया था हंगामा!

Related News