हादसे का शिकार हुए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, सामने आया VIDEO

मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में एक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को गले लगाते समय पूछता है कि उंगली में क्या हुआ। इसके जवाब में अर्जुन तेंदुलकर ने कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। फिर साथी क्रिकेटर ने पूछा कब, तो उन्‍होंने बोला कि एक दिन पहले। इस वीडियो में उनका दर्द स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

कुत्ते के काटने की बात सुनकर उनके साथ उपस्थित दूसरे खिलाड़ी भी बेहद हैरान दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं,द टि्वटर अकॉउंट पर इस वीडियो के अपलोड होने के पश्चात् अर्जुन तेंदुलकर के प्रशंसकों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि वीडियो से यह स्पष्त है कि अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ में ही कुत्ते ने काटा है, मगर उन्हें कुत्ते ने इकाना स्टेडियम में काटा या कहीं और यह साफ़ नहीं है। इस वीडियो के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर को बाएं हाथ में कुत्ते ने काटा है।

आपको बता दें कि लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स एवं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के चलते विराट कोहली तक एक शख्स के पहुंचने पर भी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। अब सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को कुत्ते के काटने की खबर फैलने के पश्चात् लोग लखनऊ में खिलाड़ियों को प्राप्त हो रही सुरक्षा पर निरंतर सवाल उठा रहे हैं। लखनऊ में निरंतर कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। 

खुद को 'शरीयत पीड़ित' बताकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची हसीन जहां, मांग- पूरे देश में एक ही हो 'तलाक़' का कानून

ये धोनी का अंतिम सीजन, अगले IPL में नहीं खेलेंगे ? माही के फैंस को मिल गया जवाब

IPL 2023: कोलकाता के कप्तान नितीश राणा को लगा 24 लाख का फटका, दूसरी बार की ये गलती

Related News