लॉक डाउन में RSS ने बांटे 7 करोड़ से अधिक भोजन पैकेट, 29 लाख प्रवासी मजदूरों को पहुंचाई मदद

नई दिल्ली: देश में निरंतर बढ़ रहे कोरोना मरीजों की तादाद की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, इसी बीच कई तरह की समस्याओं के जूझ रहे देशवासियों की सेवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) दिन-रात लगा हुआ है। लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा कार्यों के आँकड़े एक बार फिर संघ द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए हैं।

RSS के प्रमुख विभागों में से एक प्रचार विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘प्रेरणा’ केन्द्र द्वारा सोशल मीडिया पर संघ के कार्यों को लेकर कुछ प्रमुख आँकड़ें प्रस्तुत किए गए हैं। RSS के स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों के यह आँकड़े 20 मई, 2020 तक हैं। साझा किए गए आँकड़ों के अनुसार, संघ की प्रेरणा से चलने वाले सेवा विभाग के 4,79,949 कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में 85,701 स्थानों पर कई प्रकार से सेवा के कार्य किए हैं, जिसमे 27,98,091 प्रवासी श्रमिकों को सीधे मदद पहुँचाना शामिल है।

लॉकडाउन के दौरान लगाए गए रक्तदान शिविरों के जरिए इन लाखों सेवारत स्वयंसेवकों ने 39,851 यूनिट रक्त दान किया है। महामारी के बीच खाद्य सामग्री की समस्या से जूझ रहे 1,10,55,450 जरूरतमंदों को राशन की किट दी गई हैं। 62,81,117 मास्क बांटे गए हैं। इसके साथ ही इस दौरान लोगों को RSS स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। राशन वितरण के साथ ही पूरा भारत में 7,11,46,500 भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। वहीं नहीं 1,31,443 लोगों को अस्थाई निवास में ठहराया गया है।

 

भारत फिर भरेगा उड़ान, 25 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी पहली फ्लाइट

प्रमोद प्रेमी यादव का Sad सांग मचा रहा धमाल, यहां देखे वीडियों

SBI : इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके आसानी से जान सकते है अकाउंट बैलेस

 

Related News